हरेला पर्व पर नैनीताल पुलिस का पर्यावरण को सलाम, लगाए 369 पौधे “मां के नाम”

हरेला पर्व पर नैनीताल पुलिस का पर्यावरण को सलाम, लगाए 369 पौधे "मां के नाम"

हरेला पर्व पर नैनीताल पुलिस का पर्यावरण को सलाम, लगाए 369 पौधे “मां के नाम”

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

नैनीताल, 16 जुलाई 2025।
हरेला पर्व के पावन अवसर पर नैनीताल पुलिस ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए जिलेभर के थानों, शाखाओं और इकाइयों में वृक्षारोपण अभियान चलाया। इस अभियान के तहत कुल 369 पौधे “एक पेड़ मां के नाम” थीम पर लगाए गए।

अभियान को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  प्रहलाद नारायण मीणा के मार्गदर्शन में संपन्न किया गया। इस अवसर पर एसपी क्राइम/ट्रैफिक डॉ. जगदीश चंद्र एवं एसपी सिटी  प्रकाश चंद्र ने थाना काठगोदाम में पहुंचकर अधीनस्थ पुलिस बल के साथ मिलकर वृक्षारोपण किया।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार में नैनीताल पुलिस का बड़ा एक्शन, लंबे समय से फरार चल रहे दो वारंटी गिरफ्तार।

पुलिस कर्मियों को पर्यावरण संरक्षण में व्यक्तिगत योगदान देने के लिए प्रेरित किया गया। सभी ने संकल्प लिया कि वे देवभूमि की धरोहर – वनों और वनस्पतियों की रक्षा हेतु अपने कर्तव्यों से आगे बढ़कर भी कार्य करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में 23 जनसेवा केंद्रों का औचक निरीक्षण, सात निर्धारित स्थल से बाहर मिले; एक केंद्र बंद कराया।

काठगोदाम कार्यक्रम में सीओ सिटी श्री नितिन लोहनी, प्रतिसार निरीक्षक श्री हरकेश सिंह, थानाध्यक्ष श्री पंकज जोशी सहित पुलिस बल के अन्य अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  विकास और पर्यावरण के बीच संतुलन से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड, हिमालयी क्षेत्रों की धारण क्षमता का होगा वैज्ञानिक आकलन: सीएम धामी।

इस मौके पर जनपद के सभी क्षेत्राधिकारी कार्यालय, पुलिस लाइन्स, थानों व अन्य इकाइयों में भी वृक्षारोपण कर हरेला पर्व की थीम को जीवन में उतारने का संदेश दिया गया।