हाउस ऑफ हिमालयाज का टर्नओवर 2030 तक होगा Rs. 100 करोड़, हर विकासखंड में बनेगा एक स्मार्ट गांव – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी।

हाउस ऑफ हिमालयाज का टर्नओवर 2030 तक होगा Rs. 100 करोड़, हर विकासखंड में बनेगा एक स्मार्ट गांव – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी।
ख़बर शेयर करें -

हाउस ऑफ हिमालयाज का टर्नओवर 2030 तक होगा Rs. 100 करोड़, हर विकासखंड में बनेगा एक स्मार्ट गांव – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

देहरादून, 22 जुलाई 2025।
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के अम्ब्रेला ब्रांड ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ का टर्नओवर वर्ष 2030 तक Rs. 100 करोड़ तक पहुंचाने का लक्ष्य तय किया है। साथ ही इसके उत्पादों की बिक्री के लिए यूनिटी मॉल के माध्यम से विपणन व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन उत्पादों की गुणवत्ता के साथ कोई समझौता न हो और एक व्यावसायिक रणनीति के तहत इसका प्रचार-प्रसार किया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  🔥 *रामनगर पुलिस की बड़ी कार्यवाही लूट कांड का किया खुलासा, 03 आरोपी गिरफ्तार 03 अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार* *🔥SSP NAINITAL डॉ. मंजुनाथ टीसी का सख्त संदेश — अपराध करोगे तो बख्शे नहीं जाओगे, सलाखों के पीछे ही जगह मिलेगी*

मुख्यमंत्री ने सचिवालय में ग्राम्य विकास विभाग के गेमचेंजर योजनाओं की प्रगति समीक्षा बैठक के दौरान ये निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने हेतु डोर स्टेप डिलीवरी सिस्टम को मजबूत किया जाए और रिवर्स पलायन करने वालों को हरसंभव प्रोत्साहन दिया जाए।


🔹 प्रत्येक विकासखंड में बनेगा एक ‘स्मार्ट गांव’

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के हर विकासखंड में एक स्मार्ट गांव विकसित किया जाएगा, जिसमें मूलभूत सुविधाओं के साथ सभी परिवारों को रोजगार से जोड़ा जाएगा। यह गांव आजीविका, स्वच्छता, डिजिटलीकरण और सामुदायिक विकास के मॉडल बनेंगे।


🔹 ग्रामीण महिलाओं को मिलेगा नया प्लेटफॉर्म

मुख्यमंत्री ने महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस योजना के अंतर्गत प्रशिक्षण, वित्तीय सहायता और बाज़ार तक पहुँच जैसी व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाए जाने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल पुलिस का सख्त संदेश महिलाओं की सुरक्षा सर्वोपरि* *ड्रामा खत्म, कार्यवाही शुरू: धरने की आड़ में कार्यवाही बचना चाहता था महिला और बच्चों के साथ बेरहमी से मारपीट करने वाला प्रधान* *एसएसपी के कड़े रुख से तत्काल मुकदमा पंजीकृत*

सचिव ग्राम्य विकास श्रीमती राधिका झा ने जानकारी दी कि अब तक 1.65 लाख महिलाएं ‘लखपति दीदी’ बन चुकी हैं, और अगले 3 वर्षों में एक लाख और महिलाओं को इस लक्ष्य से जोड़ा जाएगा।


🔹 ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ के 150+ उत्पाद होंगे शामिल

‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ के अंतर्गत 150 से अधिक उत्पादों को चरणबद्ध रूप से जोड़ा जा रहा है, जिनमें स्थानीय कृषि उत्पाद, हस्तशिल्प, हैंडलूम और पहाड़ी औषधियाँ शामिल होंगी। यह उत्पाद राष्ट्रव्यापी और अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुँचाने की योजना बनाई गई है।

यह भी पढ़ें 👉  ड्रग्स के खिलाफ सख्त एक्शन: 15 दिन में बनेगा राज्य का मास्टर प्लान, स्कूलों में एंटी-ड्रग क्लब अनिवार्य।

🔹 मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना व ग्रोथ सेंटर योजना में प्रगति

मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना के अंतर्गत तीन वर्षों में 15,000 ग्रामीण उद्यमों को सहायता दी जाएगी। ग्रोथ सेंटरों को कौशल विकास से जोड़ा जाएगा ताकि स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर मिलें और स्थानीय उत्पादों की गुणवत्ता बढ़ाई जा सके।


🔹 बैठक में रहे ये अधिकारी शामिल

इस बैठक में ग्राम्य विकास मंत्री  गणेश जोशी, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु,  आर. मीनाक्षी सुंदरम, सचिव  श्रीधर बाबू अदांकी, अपर सचिव झरना कमठान, अनुराधा पाल, और सीपीपीजीजी के अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी मनोज पंत सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।