महिला कांग्रेस कमेटी ने घरेलू गैस सिलेंडरों के बढ़ते दामों को लेकर सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा।

ख़बर शेयर करें -

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

रुद्रपुर – देश भर में बढ़ती मंहगाई को लेकर उत्तराखंड महिला कांग्रेस की दर्जनों महिलाओं ने महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष और पूर्व पालिकाध्यक्ष मीना शर्मा के नेतृत्व में गैस सिलेंडरों के कट आउट हाथों में लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान महिलाओं ने केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए बढ़ती मंहगाई को लेकर अपना विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन के दौरान महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष और रुद्रपुर नगर पालिका की पूर्व चेयरपर्सन मीना शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार ने कमर तोड़ महंगाई कर आम आदमी का जीवन दुश्वार कर दिया है। उन्होंने संख्त लेहजे में कहा कि जिस तरह घरेलू गैस सिलेंडरों, पैट्रोल डीजल और खाद सामग्री के दाम आसमान छू रहे हैं, उससे अल्प परिवारों का जीवन दुश्वार हो गया। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार महंगाई पर अंकुश लगाने में असफल साबित हुई है। उन्होंने कहा कि महिलाओं की रसोई का बजट बिगड़ गया है।

यह भी पढ़ें 👉  टेंडर निरस्त कर चहेतों को दिए ठेके? रामनगर पालिका पर करोड़ों की बंदरबांट का आरोप।

 

छोटे और अल्प परिवारों को महंगाई की मार झेलनी पड़ रही है। भाजपा सरकार के सारे दावे खोखले साबित हुएं हैं। मीना शर्मा ने कहा कि अगर ये ही स्थिति रही तो गरीबों की थाली से रोटी गायब हो जाएंगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने हमेशा गरीबों को नजरंदाज कर सत्ता चलाईं है और पूंजीवाद को बढ़ावा दिया है। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो विश्वास देश की जनता को दिलाया था,उस पर जनता से विश्वासघात किया है। उन्होंने उत्तराखंड की धामी सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने कहा था कि हर साल तीन गैस सिलेंडर मुफ्त उपलब्ध कराएं जाएंगे, लेकिन अभी तक ऐसा नहीं हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह के स्वागत के लिए सज-संवर रहा है हरिद्वार शहर

 

मुख्यमंत्री जनता से किए गए वादों को भुलाकर उप चुनाव लडने में व्यस्त हो गए। सीएम धामी बताएं कि वह अपने चुनावी वादे कब पूरे करेंगे।इस दौरान प्रदर्शन में शामिल दर्जनों महिलाओं ने सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया।इस दौरान मोनिका ढाली, सरोज रानी, उमा सरकार, जस्सी सिमरन, ऊषा मंडल,जानकी देवी, मिथलेश जोशी, हेमा सिंह सहित दर्जनों महिलाएं मौजूद थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *