काठगोदाम पुलिस की बड़ी कामयाबी, बालक हत्या में इस्तेमाल दराती मिली।

काठगोदाम पुलिस की बड़ी कामयाबी, बालक हत्या में इस्तेमाल दराती मिली।

काठगोदाम पुलिस की बड़ी कामयाबी, बालक हत्या में इस्तेमाल दराती मिली।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

नैनीताल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा के कुशल नेतृत्व और सख्त निगरानी में पुलिस टीम ने सनसनीखेज बालक अमित मौर्य हत्या कांड में एक और अहम सफलता प्राप्त की है।

यह भी पढ़ें 👉  छात्र संघ चुनाव के नामांकन में पुलिस का सख्त पहरा, SSP खुद मैदान में उतरे; हुड़दंग और अव्यवस्था पर रहेगी पैनी नजर।

घटना 4 अगस्त 2025 को थाना काठगोदाम क्षेत्र में हुई थी, जिसमें गुमशुदा बालक अमित मौर्य का शव बरामद कर पुलिस ने 9 अगस्त को आरोपी निखिल जोशी पुत्र मोहन चन्द्र जोशी निवासी पश्चिमी खेड़ा, गौलापार काठगोदाम को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। हालांकि हत्या में प्रयुक्त हथियार (बड़ी दराती) उस समय बरामद नहीं हो पाया था।

यह भी पढ़ें 👉  माँ नंदा-सुनंदा महोत्सव की सफल एवं सुरक्षित व्यवस्थाओं पर नैनीताल पुलिस का सम्मान, श्रद्धालुओं की सुरक्षा से लेकर यातायात, महिला-बाल सुरक्षा और खोया-पाया व्यवस्था तक पुलिस की मुस्तैदी को मिली सराहना, श्री राम सेवक सभा, मंदिर समिति ने नैनीताल पुलिस के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को किया सम्मानित।

माननीय न्यायालय से पुलिस कस्टडी रिमाण्ड मिलने के बाद 12 अगस्त को आरोपी के घर से मृतक के परिजनों की मौजूदगी में घटना में प्रयुक्त दराती बरामद की गई। आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर अदालत के आदेशानुसार उसे जिला कारागार नैनीताल भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार में नैनीताल पुलिस का बड़ा एक्शन, लंबे समय से फरार चल रहे दो वारंटी गिरफ्तार।

पुलिस टीम में शामिल

  •  पंकज जोशी, थानाध्यक्ष काठगोदाम

  • उ0नि0 दिलीप कुमार, थाना काठगोदाम

  • कानि0 अशोक रावत, थाना काठगोदाम

  • कानि0 भानू प्रताप, थाना काठगोदाम

  • कानि0 सुरेन्द्र सिंह, थाना काठगोदाम

मीडिया सैल, नैनीताल पुलिस