मुख्यमंत्री धामी का श्रमिकों को तोहफ़ा: विवाह, प्रसूति, मृत्यु व शिक्षा सहायता योजनाओं का समयबद्ध निस्तारण।

मुख्यमंत्री धामी का श्रमिकों को तोहफ़ा: विवाह, प्रसूति, मृत्यु व शिक्षा सहायता योजनाओं का समयबद्ध निस्तारण।
ख़बर शेयर करें -

मुख्यमंत्री धामी का श्रमिकों को तोहफ़ा: विवाह, प्रसूति, मृत्यु व शिक्षा सहायता योजनाओं का समयबद्ध निस्तारण।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

देहरादून। उत्तराखण्ड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड (UKBOCW) द्वारा श्रमिकों के हित में चलाए गए विशेष अभियान के तहत 8,299 आवेदनों का ऑनलाइन निस्तारण किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को एक क्लिक के माध्यम से लगभग Rs. 24.85 करोड़ की धनराशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में हस्तांतरित की।

यह भी पढ़ें 👉  राज्य स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता में भार्गवी रावत का जलवा — जीते तीन गोल्ड मेडल, नेशनल के लिए चयनित।

इस राशि के अंतर्गत पुत्री विवाह सहायता योजना, मृत्यु अनुदान योजना, प्रसूति सहायता योजना एवं शिक्षा सहायता योजना शामिल हैं।

श्रम सचिव श्रीधर बाबू अददांकी और श्रमायुक्त प्रकाश चंद्र दुमका ने बताया कि पिछले एक माह के भीतर विशेष अभियान चलाकर इन सभी आवेदनों का निस्तारण किया गया है। यह बोर्ड स्तर पर पहली बार इतने बड़े स्तर पर किया गया प्रयास है। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि भविष्य में भी सभी आवेदनों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  एसएसपी प्रह्लाद मीणा के कड़े निर्देशों का असर — जुए के अड्डों पर पुलिस की “सर्जिकल स्ट्राइक”, 12 जुआरी गिरफ्तार, ₹6.67 लाख नकद बरामद।

मुख्यमंत्री धामी ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि श्रमिकों की समस्याओं का समाधान तेजी से होना चाहिए। साथ ही उन्होंने श्रमिकों और उद्योगों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए ताकि श्रमिकों को रोजगार के अवसर लगातार मिलते रहें और उनकी छोटी-छोटी समस्याओं का भी तुरंत समाधान हो सके।

यह भी पढ़ें 👉  मिलावट पर जीरो टॉलरेंस”-  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों पर प्रदेशभर में मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ अभियान लगातार जारी

इस अवसर पर राज्य मंत्री गीता रावत, उप श्रमायुक्त मधु नेगी चौहान, विपिन कुमार, उमेश चंद्र राय, के.के. गुप्ता, कमल जोशी, एचडीएफसी बैंक की ओर से सुमित गोयल, इशान शर्मा और रोहित थपलियाल सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।