बढ़ते अपराध और वोट चोरी के खिलाफ कांग्रेस का राजभवन कूच, पुलिस ने किया गिरफ्तार।

बढ़ते अपराध और वोट चोरी के खिलाफ कांग्रेस का राजभवन कूच, पुलिस ने किया गिरफ्तार।
ख़बर शेयर करें -

बढ़ते अपराध और वोट चोरी के खिलाफ कांग्रेस का राजभवन कूच, पुलिस ने किया गिरफ्तार।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

देहरादून। उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर प्रदेशभर से बड़ी संख्या में पहुंचे कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने राजधानी देहरादून में भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। हत्या, बलात्कार, बढ़ते अपराध, खनन माफियाओं और कथित वोट चोरी के मामलों को लेकर कांग्रेस ने राजभवन कूच किया।

यह भी पढ़ें 👉  कोर एरिया में मोबाइल प्रतिबंध पर स्पष्ट आदेश की मांग, जिम कॉर्बेट नेचर गाइड एसोसिएशन ने सौंपा ज्ञापन।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के नेतृत्व में पीसीसी मुख्यालय से शुरू हुए इस कूच में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, विधायक प्रीतम सिंह, सुमित हृदेश, आदेश चौहान, ज्योति रौतेला, अलका पाल, हीरा सिंह बिष्ट, मुशर्रफ हुसैन समेत बड़ी संख्या में नेता और कार्यकर्ता शामिल रहे। इस दौरान भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की गई।

यह भी पढ़ें 👉  मौत का खेल खत्म – 6 घंटे में SSP NAINITAL मंजुनाथ ने खोली दोहरे हत्याकांड की परतें* *नशे में धुत दरिंदों ने युवक-युवती की बेरहमी से हत्या को दिया था अंजाम, हल्द्वानी पुलिस ने 04 आरोपियों को ताबड़तोड़ कार्यवाही में पकड़ा* *SSP डॉ0 मंजुनाथ का सख्त संदेश – “समाज में ऐसे अपराधियों की कोई जगह नहीं।”*

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि भाजपा शासनकाल में अपराध और भ्रष्टाचार अपने चरम पर है। अफसरशाही बेलगाम हो चुकी है और आम जनता असुरक्षित महसूस कर रही है। वहीं, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि खनन माफियाओं का संरक्षण इस सरकार में खुलकर हो रहा है, जिससे प्रदेश का नुकसान हो रहा है।

राजभवन की ओर बढ़ रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने भारी बल प्रयोग कर रोक दिया, जिससे नाराज होकर कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क पर ही धरने पर बैठ गए। इसके बाद पुलिस ने सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर पुलिस लाइन भेज दिया।

यह भी पढ़ें 👉  अवैध शराब तस्करों पर पुलिस का शिकंजा, अलग-अलग थाना क्षेत्रों से 02 अभियुक्त दबोचे।

इस प्रदर्शन के चलते राजधानी में माहौल गरमाया रहा और कांग्रेस ने चेतावनी दी कि अगर हालात नहीं सुधरे तो आंदोलन और उग्र होगा।