भाजपा नेता शिशुपाल सिंह रावत की वरिष्ठ नेताओं से भेंट, रामनगर की प्रगति को लेकर हुई महत्वपूर्ण चर्चा।

भाजपा नेता शिशुपाल सिंह रावत की वरिष्ठ नेताओं से भेंट, रामनगर की प्रगति को लेकर हुई महत्वपूर्ण चर्चा।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

 

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं उत्तराखंड के प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम से दिल्ली स्थित उनके निवास पर भाजपा नेता शिशुपाल सिंह रावत ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ शिष्टाचार भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

यह भी पढ़ें 👉  अपराधियों पर कहर, साइबर ठगों पर प्रहार! SSP NAINITAL डॉ. मंजुनाथ टीसी की सटीक रणनीति से अंतर्राष्ट्रीय साइबर सिंडिकेट का खेल खत्म, 05 करोड़ की ठगी में लिप्त, नैनीताल पुलिस, SOG व साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई में सरगना समेत 6 गिरफ्तार, 2 किशोर संरक्षण में, भारी मात्रा में मोबाइल, 12 सिम, चेक बुक, आईपैड सहित कई सामग्री बरामद।

 

 

 

रावत ने बताया कि राष्ट्रीय महामंत्री का स्नेह और आशीर्वाद उनके राजनीतिक जीवन में सदैव मार्गदर्शक रहेगा। उन्होंने कहा कि यह मुलाकात अत्यंत प्रेरणादायक रही।

 

 

इसके अतिरिक्त, उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी एवं गढ़वाल लोकसभा सांसद श्री अनिल बलूनी जी से भी सौजन्य भेंट की। श्री रावत ने कहा कि श्री बलूनी जी की सादगी, दूरदर्शिता और जनसेवा के प्रति समर्पण अत्यंत प्रेरक है। उनका मार्गदर्शन मेरे लिए ऊर्जा का स्रोत है, जिसके लिए मैं हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।

यह भी पढ़ें 👉  जिन पात्र लाभार्थियों का आधार नहीं बन पा रहा, उन्हें चिन्हित कर अकाउंट बेस्ड पेमेंट की व्यवस्था की जाए—मुख्यमंत्री

 

 

 

इस भेंटवार्ता के दौरान उत्तराखंड और रामनगर से जुड़े अनेक मुद्दों पर चर्चा हुई। खास तौर पर धनगढ़ी पुल एवं वन ग्रामों से संबंधित समस्याओं को सांसद बलूनी जी के समक्ष रखा गया, जिस पर उन्होंने शीघ्र कार्यवाही का आश्वासन दिया। साथ ही उन्होंने आगामी सप्ताह में रामनगर के भ्रमण का भी संकेत दिया।

यह भी पढ़ें 👉  पहाड़ी फलों से कारोबार तक पहुंचा महिलाओं का हुनर, आत्मनिर्भर उत्तराखंड की मिसाल बना शीतल स्वयं सहायता समूह।

 

 

 

इस अवसर पर काशीपुर के पार्षद संजय शर्मा, राकेश नेगी, मुकेश गुसाईं, हिमांशु राजपूत, कैलाश जोशी, जगत सिंह रावत, एवं श्वेता अरोड़ा सहित कई पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

kj
tara