नैनीताल पुलिस का जुआ-सट्टे पर शिकंजा, एक अभियुक्त गिरफ्तार।

ख़बर शेयर करें -

नैनीताल पुलिस का जुआ-सट्टे पर शिकंजा, एक अभियुक्त गिरफ्तार।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

हल्द्वानी, 31 अगस्त।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशन में जनपद में जुआ-सट्टा रोकथाम अभियान के तहत पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  संत समाज भारतीय संस्कृति और राष्ट्र चेतना का संवाहक: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर हल्द्वानी, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक बनभूलपुरा सुशील कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान एक अभियुक्त असगर अली पुत्र सज्जाद अली (उम्र 52 वर्ष), निवासी बुध बाजार, थाना बनभूलपुरा को गिरफ्तार किया।

यह भी पढ़ें 👉  💥 *फोन पर जान धमकी और धार्मिक उन्माद फैलाने वाला नहीं बचा, महाराष्ट्र से दबोच लाई नैनीताल पुलिस* 🚨*नफरत और फोन में धमकी ने पहुचाया जेल* 💥*SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. की चेतावनी- धर्म की आड़ में समाज में जहर घोलने वालों के खिलाफ कानून का डंडा पूरी सख्ती से चलेगा*

पुलिस ने बताया कि आरोपी को पटरी किनारे टिन शेड के पीछे बुध बाजार से गिरफ्तार किया गया, जहां से सट्टा पर्ची, पेन, गत्ता एवं नगदी ₹2230 बरामद किए गए।

अभियुक्त के विरुद्ध थाना बनभूलपुरा में मु0अ0सं0 215/2025, धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि जुआ-सट्टे पर रोकथाम हेतु अभियान आगे भी जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  वीकेंड और NEET परीक्षा को लेकर नैनीताल पुलिस का ट्रैफिक प्लान जारी, 20-21 जून को रहेगा विशेष डायवर्जन।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

  1. का0 सुनील कुमार

  2. का0 मेहबूब अली

  3. का0 दिलशाद अहमद


ख़बर शेयर करें -