नैनीताल जनपद में जलभराव से प्रभावित लोग सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट।

नैनीताल जनपद में जलभराव से प्रभावित लोग सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट।

नैनीताल जनपद में जलभराव से प्रभावित लोग सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

नैनीताल। लगातार बारिश के कारण लालकुआँ तहसील के VIP गेट क्षेत्र में जलभराव हो गया है। हालात को देखते हुए प्रशासन ने प्रभावित करीब 70 से 80 लोगों को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किया है। सभी लोगों को अम्बेडकर पार्क में स्थानांतरित किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  सड़क पर स्कूली बच्चों की लड़ाई का वीडियो वायरल, SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने लिया तत्काल संज्ञान, कालाढूंगी पुलिस ने बच्चों की पहचान कर बच्चों, परिजनों एवं स्कूल प्रबंधन की काउंसलिंग, परिजनों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही।

प्रशासन की ओर से राहत एवं बचाव कार्यों को व्यवस्थित करने के लिए विभिन्न विभागों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं—

  • नगर पंचायत : साफ-सफाई एवं प्रभावितों के रहने की उचित व्यवस्था।

  • पूर्ति विभाग : छोटे बच्चों के लिए दूध तथा सभी प्रभावितों के लिए भोजन की व्यवस्था।

  • पुलिस : सुरक्षा के लिए पुलिस बल की तैनाती।

  • स्वास्थ्य विभाग : मेडिकल कैंप लगाकर प्रभावितों की जांच।

  • राजस्व विभाग : सभी विभागों के साथ समन्वय कर आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करना।

यह भी पढ़ें 👉  बंद मकान की रेकी से लेकर ताला तोड़ने तक… नैनीताल पुलिस ने चोरों का पूरा खेल किया बेनकाब, SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. की सख्ती का असर—लालकुआं पुलिस ने चोरी के माल सहित एक अभियुक्त को दबोचा, फरार साथी की तलाश जारी।

प्रशासन ने बताया कि सभी प्रभावितों को सुरक्षित रखा गया है और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।