एसएसपी नैनीताल के निर्देश पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुखानी पुलिस ने युवक को अवैध तमंचा और कारतूस के साथ दबोचा।

एसएसपी नैनीताल के निर्देश पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुखानी पुलिस ने युवक को अवैध तमंचा और कारतूस के साथ दबोचा।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

नैनीताल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा के सख़्त निर्देश पर अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में थाना मुखानी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।

यह भी पढ़ें 👉  आदर्श रामलीला समिति के संचालन और चुनाव पर उठे सवाल, प्रशासन ने कसा शिकंजा, शिकायत के बाद पांच सदस्यीय जांच कमेटी गठित, पंजीकरण से लेकर सदस्यता और वित्तीय लेनदेन तक की होगी पड़ताल।

चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस टीम ने अर्जुन गोस्वामी (28 वर्ष), पुत्र हरीश गिरी गोस्वामी, निवासी कुरिया गांव, लामाचौड़, थाना मुखानी को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से एक देसी तमंचा (315 बोर) और 02 जिंदा कारतूस बरामद हुए।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार में नैनीताल पुलिस का बड़ा एक्शन, लंबे समय से फरार चल रहे दो वारंटी गिरफ्तार।

आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही शुरू कर दी गई है।