खटीमा दौरे पर आईजी कुमायूँ – जनता दरबार से लेकर सीमा निरीक्षण तक व्यस्त कार्यक्रम।

खटीमा दौरे पर आईजी कुमायूँ – जनता दरबार से लेकर सीमा निरीक्षण तक व्यस्त कार्यक्रम।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

खटीमा, 11 सितम्बर।
कुमायूँ परिक्षेत्र की पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) श्रीमती रिद्धिम अग्रवाल आज खटीमा दौरे पर रहेंगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रातः 11:30 बजे से दोपहर 01:30 बजे तक कोतवाली खटीमा में जनता दरबार आयोजित किया जाएगा, जिसमें क्षेत्रवासियों की पुलिस से संबंधित समस्याओं को सुना जाएगा और उनके निस्तारण हेतु आवश्यक निर्देश दिए जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  कॉर्बेट लिटरेचर फेस्टिवल की अनोखी शुरुआत, वन्यजीव और प्रकृति पर जुटेंगे देश-विदेश के लेखक।

इसके उपरांत आईजी अग्रवाल सर्किल सितारगंज व खटीमा के पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ सैनिक सम्मेलन में संवाद करेंगी। सम्मेलन में पुलिस बल का मनोबल बढ़ाने, कार्यकुशलता व सेवा भावना को और मजबूत करने पर विशेष जोर दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  युवाओं के सपनों को पंख देने की तैयारी, शिक्षा से रोजगार तक अवसर बढ़ाने में जुटी धामी सरकार।

सायंकाल में आईजी अग्रवाल भारत-नेपाल सीमा का स्थलीय निरीक्षण करेंगी। इस दौरान सीमा सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों से विचार-विमर्श करेंगी और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करेंगी।

यह भी पढ़ें 👉  जल सृष्टि पार्क से लौटते समय सीएम धामी ने रुकवाया काफिला, बच्चों और आमजन संग खिंचवाई सेल्फी, प्रोटोकॉल से इतर आम लोगों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री, बच्चों से की बातचीत और सुनीं उनकी बातें।

जनता की समस्याएँ, पुलिस का मनोबल और सीमा सुरक्षा – यही आईजी कुमायूँ के दौरे का खास एजेंडा रहेगा।