एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा के निर्देश पर चला बनभूलपुरा में बड़ा सत्यापन अभियान, 1050 लोगों का सत्यापन, 41 पर कार्यवाही, ₹1.76 लाख जुर्माना।

ख़बर शेयर करें -

एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा के निर्देश पर चला बनभूलपुरा में बड़ा सत्यापन अभियान, 1050 लोगों का सत्यापन, 41 पर कार्यवाही, ₹1.76 लाख जुर्माना।

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशानुसार जनपद में व्यापक स्तर पर सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है।

आज दिनांक 09.09.2025 को:

  • पुलिस अधीक्षक नगर हल्द्वानी श्री प्रकाश चन्द्र के मार्गदर्शन में

  • सीओ लालकुँआ श्रीमती दीपशिखा अग्रवाल एवं सीओ रामनगर श्री सुमित पाण्डे के पर्यवेक्षण में

  • प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी राजेश यादव, प्रभारी निरीक्षक बनभूलपुरा सुशील कुमार, थानाध्यक्ष काठगोदाम विमल कुमार मिश्रा, थानाध्यक्ष मुखानी दिनेश जोशी के नेतृत्व में बनभूलपुरा क्षेत्र में पुलिस, पीएसी/आईआरबी एवं अन्य थानों की टीमों द्वारा सत्यापन अभियान चलाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  कालाढूंगी में अतिक्रमण पर कड़ी नज़र—एसडीएम ने विभागों की संयुक्त बैठक बुलाई।

 

 

अभियान की प्रमुख उपलब्धियाँ

  • लगभग 1050 व्यक्तियों का सत्यापन किया गया।

  • लगभग 1400 व्यक्तियों से पूछताछ/सत्यापन कार्यवाही की गई।

  • 17 मकान मालिकों के विरुद्ध किरायेदार सत्यापन न कराने पर 83 पुलिस अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही, जिसमें ₹ 1,70,000 का जुर्माना।

  • 24 व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस अधिनियम धारा 81 के अंतर्गत चालानी कार्यवाही, ₹ 6,000 का जुर्माना।

  • कुल 41 चालान, संयोजन शुल्क ₹ 1,76,000 वसूला गया।

यह भी पढ़ें 👉  कृषि, पशुपालन, मत्स्य और शहद उत्पादन बढ़ाने की अपील

 

 

महत्वपूर्ण निर्देश

  • किरायेदारों का सत्यापन न कराने वाले मकान मालिकों को शीघ्र सत्यापन कर विवरण थाने में उपलब्ध कराने की हिदायत दी गई।

  • आमजन से अपील की गई कि सत्यापन अभियान में सहयोग करें।

  • अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा

यह भी पढ़ें 👉  *SSP मंजुनाथ टीसी की सख़्ती का असर—शहर में नशेड़ियों और मनचलों की रातों की नींद उड़ गई* *महिलाओं की सुरक्षा में नैनीताल पुलिस फुल एक्शन मोड—असामाजिक तत्वों की अब होगी खैर-खबर*

मीडिया सेल
नैनीताल पुलिस