पुलिस ने दो मामलों में 175 पाउच कच्ची शराब के साथ 02 शराब तस्कर दबोचे।

पुलिस ने दो मामलों में 175 पाउच कच्ची शराब के साथ 02 शराब तस्कर दबोचे।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

लालकुआं। “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2025” के तहत चलाए जा रहे अभियान में लालकुआं पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने अलग-अलग कार्रवाई में कुल 175 पाउच/पव्वे अवैध शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें 👉  कालागढ़ के प्राकृतिक पर्यावरण की विशेषताओं से रूबरू हुए प्रशिक्षु वन आरक्षी, फील्ड भ्रमण कर सीखा वन एवं वन्यजीव संरक्षण का पाठ।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देश, एसपी सिटी हल्द्वानी प्रकाश चंद्र के दिशा-निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी लालकुआं दीपशिखा अग्रवाल के पर्यवेक्षण में, प्रभारी निरीक्षक दिनेश फर्त्याल के नेतृत्व में थाना लालकुआं पुलिस ने यह कार्रवाई की।

पहली कार्रवाई में सतनाम सिंह पुत्र गुरनाम सिंह निवासी बिंदुखेड़ा (उधम सिंह नगर) मूल निवासी टाटर गंज थाना हजारा (पीलीभीत, उ.प्र.) को डार्बी फील्ड के पास जंगल से एक प्लास्टिक के कट्टे में 128 पाउच कच्ची शराब खाम के साथ गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  शिवलालपुर वार्ड नंबर 18 में ट्यूबवेल निर्माण का शिलान्यास, लंबे समय से चली आ रही पेयजल समस्या के समाधान की उम्मीद।

दूसरी कार्रवाई में देसी शराब की भट्टी के बंद रहने के दौरान अवैध बिक्री की सूचना पर दबिश दी गई। चेकिंग के दौरान गोपाल लोहनी पुत्र कैलाश चंद्र निवासी बच्चीधर्मा हल्दुचौड़ (लालकुआं) को भट्टी के बगल वाली गली से एक प्लास्टिक के कट्टे में 52 पव्वे (टेट्रा पैक) देसी मसालेदार शराब बेचते हुए पकड़ा गया।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार के तहत काठगोदाम पुलिस की कार्रवाई, तीन साल पुराने धोखाधड़ी के मामले में वारंटी गिरफ्तार।

दोनों अभियुक्तों के खिलाफ धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत कोतवाली लालकुआं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

गिरफ्तारी टीम –

  1. कांस्टेबल आनंदपुरी

  2. कानि0 दिलीप कुमार

  3. कांस्टेबल चंद्रशेखर

  4. कांस्टेबल जयकुवर राणा

  5. कांस्टेबल कमल बिष्ट