चोरों ने बनाया डाक्टर के बंद घर को निशाना रिवाल्वर सहित नगदी और जेवर ले उड़े चोर।

ख़बर शेयर करें -

रोशनी  पाण्डेय – सह सम्पादक 

रुद्रपुर-  रिश्तेदारों व परिजनों के घर गए एक चिकित्सक के घर चोरों ने अपना निशाना बनाया है।चोर नगदी और जेवर सहित रिवाल्वर भी ले उड़े। नगर की सिटी वन कालोनी के पास एक डाक्टर के घर से जेवर, नगदी सहित एक रिवाल्वर पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया। चोरी के वक्त डाक्टर दंपति अपने बेटे के घर गए हुए थे। बताया जा रहा है कि चोरों ने घर से लाखों का सामान चुरा लिया है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने चोरी की जानकारी ली। जानकारी के मुताबिक डॉ आर के विश्वास का सिटी वन कालोनी के पास मकान है।

यह भी पढ़ें 👉  निर्माणाधीन फ्लाईओवर के नीचे गाटर गिरने से दो कांवड़ यात्रियों की मौत।

 

सोमवार रात नौ बजे वह अपनी पत्नी के साथ किसी रिश्तेदार के आने पर आवास विकास स्थित अपने बेटे के घर गए थे। इस दौरान रात में चोरों ने घर के दरवाजे व कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे एक लाइसेंसी रिवाल्वर, पांच लाख के जेवर और ढाई लाख रुपए की नकदी व अन्य सामान चुरा लिया। चोरी की जानकारी मकान मालिक को मंगलवार की सुबह घर वापस लौटें तो हुईं। इसके बाद उन्होंने चोरी की सूचना अपने बेटे और कोतवाली पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर घटना की जानकारी ली। कोतवाली रुद्रपुर के वरिष्ठ उप निरीक्षक सतीश चंद्र कपाडी ने बताया कि आसपास के सीसीटीवी व संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। जल्द चोरों का पता लग जाएगा। 

यह भी पढ़ें 👉  एसी फटने से धधका लिकर किला, फायर टीम की मुस्तैदी से आग पर काबू।

ख़बर शेयर करें -

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *