ऑपरेशन रोमियो अभियान के तहत दो रेस्टोरेंट संचालक गिरफ्तार, 59 लोगों पर पुलिस एक्ट में कार्रवाई।

ऑपरेशन रोमियो अभियान के तहत दो रेस्टोरेंट संचालक गिरफ्तार, 59 लोगों पर पुलिस एक्ट में कार्रवाई।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

रामनगर/नैनीताल।
अपराधों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल  प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देश पर जनपद में ऑपरेशन रोमियो अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 24 अक्टूबर 2025 को सायं 6 बजे से क्षेत्राधिकारी महोदय के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक रामनगर के नेतृत्व में अभियान संचालित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  12 सूत्रीय मांगों को लेकर मिनिस्ट्रियल कर्मचारियों ने भरी हुंकार, आंदोलन तेज करने की चेतावनी।

अभियान के दौरान पुलिस टीम ने भवानीगंज स्थित शंकर रेस्टोरेंट में लोगों को शराब परोसते हुए अभियुक्त शुभम पुत्र शंकर निवासी कंजरपड़ाव भवानीगंज रामनगर को गिरफ्तार किया। उक्त के विरुद्ध FIR संख्या 383/25, धारा 60/21 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  सुरक्षा के साथ आस्था भी—नंदा देवी महोत्सव में SSP नैनीताल डॉ0 मंजुनाथ टीसी, मेला क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण, अधिनस्थों को दिए निर्देश, माँ नंदा सुनंदा देवी की पूजा-अर्चना कर सभी के कुशल-मंगल की कामना।

इसी प्रकार भवानीगंज स्थित मेहरा रेस्टोरेंट में शराब परोसते हुए अभियुक्त ईश्वर सिंह पुत्र आन सिंह निवासी भवानीगंज रामनगर को गिरफ्तार किया गया, जिसके विरुद्ध FIR संख्या 384/25, धारा 60/21 आबकारी अधिनियम पंजीकृत की गई।

अभियान के दौरान सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वाले कुल 59 व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई करते हुए ₹15,000 संयोजन शुल्क वसूला गया। वहीं 07 वाहन चालकों के विरुद्ध एम.वी. एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई कर 02 वाहन सीज किए गए तथा ₹2,000 संयोजन शुल्क वसूला गया।

यह भी पढ़ें 👉  देवभूमि की लोक संस्कृति हमारी पहचान, नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ना सामूहिक जिम्मेदारी: सीएम धामी।