आधी रात जब पुलिस कप्तान पब्लिक का खुद कॉल उठाए, तो अपराधी नहीं बचता,  SSP NAINITAL मंजुनाथ टीसी के निर्देश पर त्वरित घेराबंदी, प्रोफेशनल पुलिसिंग, शातिर चोर गिरफ्तार।

आधी रात जब पुलिस कप्तान पब्लिक का खुद कॉल उठाए, तो अपराधी नहीं बचता,  SSP NAINITAL मंजुनाथ टीसी के निर्देश पर त्वरित घेराबंदी, प्रोफेशनल पुलिसिंग, शातिर चोर गिरफ्तार।

आधी रात जब पुलिस कप्तान पब्लिक का खुद कॉल उठाए, तो अपराधी नहीं बचता,  SSP NAINITAL मंजुनाथ टीसी के निर्देश पर त्वरित घेराबंदी, प्रोफेशनल पुलिसिंग, शातिर चोर गिरफ्तार।

 

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

जनपद नैनीताल में पुलिस–पब्लिक के उत्कृष्ट तालमेल का एक और प्रभावशाली उदाहरण सामने आया है। देर रात्रि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी के मोबाइल पर एक महत्वपूर्ण सूचना प्राप्त हुई, जिसमें एक संदिग्ध व्यक्ति के चोरी में संलिप्त होने की आशंका जताई गई।

सूचना को गंभीरता से लेते हुए SSP नैनीताल ने तत्काल पूरे पुलिस तंत्र को सक्रिय किया। सभी थानों को अलर्ट मोड में रखते हुए प्रोफेशनल पुलिसिंग के तहत त्वरित घेराबंदी की गई, जिसके परिणामस्वरूप थाना चोरगलिया पुलिस ने संदिग्ध को धर दबोचा।

यह भी पढ़ें 👉  जहाँ ठगों का खेल खत्म, वहीं SSP डॉ. मंजुनाथ टीसी का एक्शन शुरू ,सटीक रणनीति से अंतर्राष्ट्रीय साईबर सिंडिकेट ध्वस्त, मुख्य सरगना राहुल यादव सहित 6 गिरफ्तार दो नाबालिक संरक्षण में, 11 मोबाइल, 12 सिम, 24 एटीएम, लैपटॉप, चेकबुक, पासबुक और लाखो की धनराशि बरामद।

 

 

 

पूछताछ में खुलासा—भवाली चोरी का अभियुक्त

सघन पूछताछ में यह तथ्य सामने आया कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना भवाली में चोरी का अभियोग पंजीकृत है। अभियुक्त की पहचान कैलाश चन्द्र तिवारी (पुत्र गणेश चन्द्र तिवारी, निवासी ग्राम सीलगवाड़ी, पोस्ट लखनी, थाना कौसानी, जिला बागेश्वर) के रूप में हुई।

 

 

दिनांक 10/06/2023 को अभियुक्त ने रामगढ़ तिराहा, भवाली स्थित एक होटल में मैनेजर रहते हुए होटल से लगभग ₹1,20,000 नकद, होटल खातों के चेक अपने खाते में आहरित किए तथा होटल कर्मचारी हिमांशु जोशी की स्कूटी संख्या UK04 AE 6106 लेकर फरार हो गया था। इस संबंध में होटल स्वामी नीरज कुमार (निवासी नोएडा, उत्तर प्रदेश) की तहरीर पर थाना भवाली में धारा 406 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना के बाद से अभियुक्त फरार चल रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी पहुंचे सीएम पुष्कर धामी, जनसमस्याओं के समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश।

 

 

 

लगातार सुरागरसी–पतारसी के बाद आज दिनांक 13/12/2025 को अभियुक्त को स्कूटी सहित गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में अभियुक्त ने स्वीकार किया कि वह अलग–अलग स्थानों पर होटलों में कार्य कर ठगी करता है और फिर फरार हो जाता है। वर्तमान में वह चोरगलिया स्थित एक होटल में कार्यरत था। अभियुक्त द्वारा रानीखेत, द्वाराहाट आदि क्षेत्रों में भी ठगी की घटनाएं किए जाने की जानकारी प्राप्त हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  अपराधियों पर कहर, साइबर ठगों पर प्रहार! SSP NAINITAL डॉ. मंजुनाथ टीसी की सटीक रणनीति से अंतर्राष्ट्रीय साइबर सिंडिकेट का खेल खत्म, 05 करोड़ की ठगी में लिप्त, नैनीताल पुलिस, SOG व साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई में सरगना समेत 6 गिरफ्तार, 2 किशोर संरक्षण में, भारी मात्रा में मोबाइल, 12 सिम, चेक बुक, आईपैड सहित कई सामग्री बरामद।

मामले में धारा 411 आईपीसी की बढ़ोतरी करते हुए आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

 

 

 

गिरफ्तारी टीम

  1. प्रभारी निरीक्षक श्री प्रकाश सिंह मेहरा, कोतवाली भवाली
  2. व0उ0नि0 आसिफ खान, कोतवाली भवाली
  3. अ0उ0नि0 लेखराज कम्बोज, कोतवाली भवाली
  4. कानि0 महेश गिरी, कोतवाली भवाली
  5. कानि0 मलखान सिंह, थाना चोरगलिया

SSP नैनीताल का सख्त संदेश

जनपद में अपराध कर छिपने वालों के लिए कोई जगह नहीं है। नैनीताल पुलिस अपराधियों के विरुद्ध सतत और प्रभावी कार्रवाई जारी रखेगी।

मीडिया सेल, नैनीताल पुलिस

kj
tara