“जनपद में सुरक्षा सख्त: नैनीताल पुलिस की सीमाओं पर सघन चेकिंग, संदिग्ध वाहनों पर त्वरित कार्रवाई”

“जनपद में सुरक्षा सख्त: नैनीताल पुलिस की सीमाओं पर सघन चेकिंग, संदिग्ध वाहनों पर त्वरित कार्रवाई”

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

जनपद में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए SSP नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी के निर्देश पर नैनीताल पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी अभियान चलाया जा रहा है। सभी थाना व चौकी प्रभारियों को जनपद सीमा में प्रवेश करने वाले वाहनों की सघन जाँच कर संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी ने पूर्वोत्तर के युवाओं का किया स्वागत, कहा- युवा लिखेंगे विकसित भारत की नई कहानी।

इसी क्रम में आज दिनांक 12 दिसंबर 2025 को कोतवाली हल्द्वानी एवं लालकुआँ पुलिस की टीमों ने अपने-अपने क्षेत्र, चेक पोस्ट व बैरियरों पर वाहनों की व्यापक चेकिंग की। चेकिंग के दौरान संदिग्धता मिलने पर पुलिस ने वाहनों में लगी काली फिल्मों को मौके पर ही हटवाया। साथ ही यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ चालानी कार्रवाई भी की गई।

यह भी पढ़ें 👉  NDPS एक्ट के मुकदमे में वांछित वारंटी साहिल गिरफ्तार, बनभूलपुरा पुलिस ने दबोचा।

पुलिस का कहना है कि जनपद की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत रखने के लिए यह अभियान आगे भी इसी तरह सख्ती के साथ जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  अपराधियों पर कहर, साइबर ठगों पर प्रहार! SSP NAINITAL डॉ. मंजुनाथ टीसी की सटीक रणनीति से अंतर्राष्ट्रीय साइबर सिंडिकेट का खेल खत्म, 05 करोड़ की ठगी में लिप्त, नैनीताल पुलिस, SOG व साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई में सरगना समेत 6 गिरफ्तार, 2 किशोर संरक्षण में, भारी मात्रा में मोबाइल, 12 सिम, चेक बुक, आईपैड सहित कई सामग्री बरामद।

— मीडिया सेल, जनपद नैनीताल

kj
tara