एसएसपी मंजुनाथ टी.सी. कड़ाके की ठंड में पुलिसकर्मियों का मनोबल बढ़ाने पहुंचे ड्यूटी स्थल में**पुलिस अधि0/कर्म0 संग केक काटकर मनाया जश्न, दी बधाइयां*

ख़बर शेयर करें -

*एसएसपी मंजुनाथ टी.सी. कड़ाके की ठंड में पुलिसकर्मियों का मनोबल बढ़ाने पहुंचे ड्यूटी स्थल में**पुलिस अधि0/कर्म0 संग केक काटकर मनाया जश्न, दी बधाइयां*

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

नैनीताल।
नव वर्ष 2026 का स्वागत नैनीताल पुलिस ने सेवा, सुरक्षा और समर्पण के संकल्प के साथ किया। सरोवर नगरी की कड़ाके की ठंड भरी रातों में भी जनसुरक्षा में तैनात पुलिस जवानों का हौसला बढ़ाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ० मंजुनाथ टी०सी० स्वयं मैदान में उतरे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में रोपवे परियोजनाओं पर पहली बोर्ड बैठक, मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने ली प्रगति समीक्षा।

एसएसपी डॉ० मंजुनाथ टी०सी० ने विभिन्न ड्यूटी प्वाइंट्स पर तैनात पुलिस कर्मियों के बीच पहुंचकर उनके साथ नव वर्ष का केक काटा और नए साल की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने जवानों की सराहना करते हुए कहा कि, “ड्यूटी ही हमारा उत्सव है और जनता की सुरक्षा ही हमारा सबसे बड़ा संकल्प।”

एसएसपी ने कहा कि नैनीताल जनपद में आने वाले पर्यटकों और स्थानीय नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। नव वर्ष के अवसर पर पुलिस बल ने कठिन परिस्थितियों में भी पूरी निष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया है।

यह भी पढ़ें 👉  कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन का वीडियो वायरल, महफिल में नोट उड़ाते दिखे पूर्व विधायक

इस मौके पर नैनीताल पुलिस ने वर्ष 2026 के लिए संकल्प लिया—

  • जनपद को अपराध-मुक्त बनाना

  • नागरिकों को सुरक्षित वातावरण प्रदान करना

  • यातायात व्यवस्था को और अधिक सुगम व व्यवस्थित करना

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन क्रैकडाउन में नैनीताल पुलिस का सघन अभियान, 335 सत्यापन, 53 पर कार्रवाई, हजारों का जुर्माना वसूला।

एसएसपी के इस मानवीय और प्रेरणादायक कदम से ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों में नया उत्साह देखने को मिला। जवानों ने भी जनसेवा के प्रति पूरी निष्ठा के साथ कार्य करने का संकल्प दोहराया।

नैनीताल पुलिस — सेवा, सुरक्षा और विश्वास।