मुख्यमंत्री को विभिन्न क्षेत्रों के लोगों ने दी नववर्ष की शुभकामनाएं।

ख़बर शेयर करें -

मुख्यमंत्री को विभिन्न क्षेत्रों के लोगों ने दी नववर्ष की शुभकामनाएं।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

देहरादून। नववर्ष के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में मंत्रीगणों, विधायकों, जनप्रतिनिधियों, शासन-प्रशासन एवं पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों-कर्मचारियों तथा प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने शिष्टाचार भेंट कर उन्हें नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। आईटीबीपी सहित केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों व संगठनों के उच्चाधिकारियों ने भी मुख्यमंत्री से भेंट कर नववर्ष की शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन क्रैकडाउन में नैनीताल पुलिस का सघन अभियान, 335 सत्यापन, 53 पर कार्रवाई, हजारों का जुर्माना वसूला।

मुख्यमंत्री धामी ने सभी आगंतुकों का हार्दिक स्वागत करते हुए शुभकामनाओं के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि नया वर्ष नई ऊर्जा, नए संकल्प और नए अवसरों का प्रतीक होता है, जो हमें समाज और राज्य की सेवा के प्रति और अधिक दृढ़ बनाता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2026 उत्तराखंड की विकास यात्रा में एक महत्वपूर्ण वर्ष सिद्ध होगा। इस वर्ष राज्य सरकार सुशासन, जनकल्याण और आत्मनिर्भर उत्तराखंड के लक्ष्यों की दिशा में और अधिक सशक्त कदम उठाएगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में राज्य सरकार प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन क्रैकडाउन से अपराधियों पर शिकंजा, 5 हजार से अधिक का सत्यापन।

उन्होंने बताया कि जन-जन तक विकास योजनाओं का लाभ पहुँचाना, युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित करना, महिलाओं को सशक्त बनाना, शिक्षा व स्वास्थ्य सहित बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना तथा प्रदेश की प्राकृतिक एवं सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण सरकार की प्रमुख प्राथमिकताएं हैं। देवभूमि उत्तराखंड के धार्मिक स्वरूप को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए सरकार संकल्पबद्ध है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में रोपवे परियोजनाओं पर पहली बोर्ड बैठक, मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने ली प्रगति समीक्षा।

मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि शासन-प्रशासन और जनता के सहयोग से उत्तराखंड को देश के अग्रणी राज्यों की श्रेणी में स्थापित करने का संकल्प इस वर्ष और अधिक सशक्त रूप से आगे बढ़ेगा।

अंत में मुख्यमंत्री  धामी ने सभी नागरिकों से एकजुट होकर राज्य के विकास में सहभागी बनने का आह्वान किया तथा प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए कहा कि नया वर्ष सभी के जीवन में खुशियां, सफलता और नई संभावनाएं लेकर आए।