डीजीपी अशोक कुमार ने कुमाऊं परिक्षेत्र के पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की, और क्षेत्राधिकारियों को व्यक्तिगत रुचि लेकर गंभीरता से अपने सर्किल का अपराध रजिस्टर अधावधिक करने और स्पष्ट अंकन करने के निर्देश दिए।

अमित नौटियाल  – संवादाता

Ashok Kumar IPS, DGP  ने हल्द्वानी में कुमाऊं परिक्षेत्र के पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने सभी सर्किल के क्राइम रजिस्टर भी चेक किए और क्षेत्राधिकारियों को व्यक्तिगत रुचि लेकर गंभीरता से अपने सर्किल का अपराध रजिस्टर अधावधिक करने और स्पष्ट अंकन करने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही उन्होंने वांछित और इनामी अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को एक माह और बढ़ाए जाने, गैंगस्टर और एनडीपीएस के अपराधियों की संपत्ति जब्तिकरण की कार्यवाही बढ़ाने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  नगर पालिका की मिलीभगत से सरकारी जमीन खुर्द-बुर्द करने का आरोप! रामनगर में बड़ा खेल बेनकाब, कालातीत लीज की जमीन पर निर्माण से मचा हड़कंप!।

 

 

उन्होंने कहा कि नवसृजित थानों में सामुदायिक पुलिसिंग को बढ़ावा दिया जाए। पुलिस की उपस्थिति दर्शाने के लिए स्थानीय लोगों के साथ जनजागरुकता अभियान तथा खेल/मनोरंजक प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  अष्टमी पर SSP मंजूनाथ टी.सी. ने पत्नी डॉ. नंदिता संग किया कन्या पूजन, मां दुर्गा से मांगी सुख-समृद्धि की कामना।

 

 

 

 

बैठक के दौरान उन्होंने गौरा शक्ति योजना के अंतर्गत थानों में महिला हेल्पडेस्क में नियुक्त महिला पुलिस कर्मियों को मोबाइल फोन और सिम दिए, जिससे महिला सुरक्षा के तहत पीड़ित महिला की शिकायत और समस्याओं का तत्काल समाधान किया जा सके।