रामनगर में वन विभाग का औचक निरीक्षण, बिना रॉयल्टी खनन सामग्री ले जाते वाहन जब्त”

ख़बर शेयर करें -

रामनगर में वन विभाग का औचक निरीक्षण, बिना रॉयल्टी खनन सामग्री ले जाते वाहन जब्त”

 

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

रामनगर।
तराई पश्चिमी वन प्रभाग रामनगर में अवैध खनन एवं खनन सामग्री के अवैध परिवहन के खिलाफ वन विभाग ने सख्त कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। प्रभागीय वनाधिकारी तराई पश्चिमी वन प्रभाग रामनगर के निर्देशन तथा उप प्रभागीय वनाधिकारी रामनगर एवं वन क्षेत्राधिकारी रामनगर के नेतृत्व में गुरुवार को वन सुरक्षा बल टीम एवं रामनगर रेंज स्टाफ द्वारा नदी क्षेत्र में औचक निरीक्षण किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  भागवत कथा से सदाचार और सामाजिक समरसता को मिलती है मजबूती : सीएम धामी”।

निरीक्षण के दौरान कठियापुल क्षेत्र से एक ट्रैक्टर-ट्रॉली एवं एक डंपर को बिना रॉयल्टी तथा आवश्यक प्रपत्रों के अवैध रूप से आरबीएम (खनन सामग्री) का परिवहन करते हुए पकड़ा गया। वन विभाग की टीम ने दोनों वाहनों को मौके पर ही कब्जे में लेते हुए वन अभिरक्षा में ले लिया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार" अभियान की अवधि 20 फ़रवरी तक बढ़ाई गई।

जब्त किए गए दोनों वाहनों को अग्रिम वैधानिक कार्रवाई हेतु कठियापुल चौकी परिसर में सुरक्षित खड़ा किया गया है। वन विभाग द्वारा संबंधित वाहन स्वामियों के विरुद्ध वन अधिनियम एवं अन्य प्रासंगिक नियमों के अंतर्गत कार्रवाई की जा रही है।