कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन का वीडियो वायरल, महफिल में नोट उड़ाते दिखे पूर्व विधायक

ख़बर शेयर करें -

कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन का वीडियो वायरल, महफिल में नोट उड़ाते दिखे पूर्व विधायक

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

उत्तराखंड की राजनीति में ‘विवादों के राजा’ कहे जाने वाले खानपुर सीट से पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार चर्चा किसी जनहित कार्य को लेकर नहीं, बल्कि एक वायरल वीडियो को लेकर है, जिसमें वह महफिल में डांसर पर नोट उड़ाते दिखाई दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  686 कैंप, लाखों लाभार्थी: धामी सरकार का सुशासन मॉडल बना मिसाल

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पूर्व विधायक एक बंद कमरे में आयोजित नाच-गाने के कार्यक्रम में मौजूद हैं। एक महिला डांसर के प्रदर्शन के दौरान वे खुलेआम नोट लुटाते नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं, उनके समर्थक भी पीछे नहीं दिख रहे—वे नजर उतारकर डांसर को पैसे थमाते दिखाई दे रहे हैं।

 

 

 

 

 

यह भी पढ़ें 👉  सेवा, समर्पण और संस्कार का संगम - सप्त मातृ शक्ति सम्मान से गौरवान्वित हुईं विशिष्ट महिलाएं

गौरतलब है कि चैंपियन का नाम पहले भी कई विवादों से जुड़ चुका है—चाहे हथियारों के साथ डांस का मामला हो या पत्रकारों से तीखी बयानबाजी। पिछले विधानसभा चुनाव में क्षेत्र की जनता ने उन्हें नकार दिया था, जिसके बाद माना जा रहा था कि वे आत्ममंथन करेंगे। लेकिन वायरल वीडियो ने एक बार फिर उनकी कार्यशैली और व्यवहार पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

 

 

 

 

जनता के बीच यह चर्चा तेज है कि जब प्रदेश में बेरोजगारी, सड़क, स्वास्थ्य और मूलभूत सुविधाओं जैसे मुद्दे गंभीर हैं, तब जनप्रतिनिधि रहे नेता का इस तरह का आचरण क्या संदेश देता है? सोशल मीडिया पर कई यूजर्स इसे ‘राजनीतिक साख को खुद नुकसान पहुंचाने वाला कदम’ बता रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Operation Crackdown जारी — अपराधियों में मचा हड़कंप* *पुलिस कप्तान मंजुनाथ टीसी के आदेश पर पुलिस अलर्ट मोड में, 02 तमंचे व 17 अवैध कारतूस के साथ गिरफ्तारी*

अब निगाहें इस बात पर हैं कि इस वीडियो पर उनकी पूर्व पार्टी या समर्थक क्या प्रतिक्रिया देते हैं, और क्या स्वयं चैंपियन इस पर कोई सफाई जारी करते हैं।