छापेमारी से खनन गिरोह में भगदड़, अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, 5 मिनी लोडर जब्त।

ख़बर शेयर करें -

छापेमारी से खनन गिरोह में भगदड़, अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, 5 मिनी लोडर जब्त।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

रामनगर। तराई पश्चिमी वन प्रभाग के अंतर्गत सोमवार, 23 फरवरी 2026 को अवैध खनन के खिलाफ वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की। श्रीमान प्रभागीय वनाधिकारी, तराई पश्चिमी वन प्रभाग रामनगर के निर्देशन तथा उप प्रभागीय वनाधिकारी व वन क्षेत्राधिकारी, रामनगर रेंज के नेतृत्व में वन सुरक्षा बल, रामनगर रेंज स्टाफ एवं क्यूआरटी बैलपडाव की संयुक्त टीमों ने कालु सिद्ध नदी क्षेत्र में छापेमारी की।

यह भी पढ़ें 👉  मंजूनाथ टी सी की सख्त अगुवाई में नैनीताल पुलिस का बड़ा एक्शन, 36 लाख की स्मैक बरामद, तस्कर गिरफ्तार, ड्रग माफिया में मचा हड़कंप।

वन विभाग की टीमों का तीन अलग-अलग दलों में गठन कर विभिन्न मार्गों से कालु सिद्ध नदी क्षेत्र में दबिश दी गई। कार्रवाई के दौरान अवैध खनन में लिप्त केकड़े (मिनी लोडर) टीम को देखकर नदी पार कर छोई की ओर भागने लगे। हालांकि नदी पार पहले से ही एक टीम प्राइवेट वाहन के साथ तैनात थी।

यह भी पढ़ें 👉  जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वारः धामी सरकार का जनसरोकार मॉडल बना मिसाल

पीछा करने पर चालक केकड़ों को एक निजी रिसोर्ट के परिसर में खड़ा कर मौके से फरार हो गए। सभी टीमों ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए पांच मिनी लोडर (केकड़े) को वन अभिरक्षा में ले लिया। जब्त वाहनों के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें कार्यशाला वर्कशॉप रामनगर में सुरक्षित खड़ा कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन क्रैकडाउन में नैनीताल पुलिस का सघन अभियान, 335 सत्यापन, 53 पर कार्रवाई, हजारों का जुर्माना वसूला।

इसके अतिरिक्त एक मिनी लोडर क्यूआरटी टीम बैलपडाव की सुपुर्दगी में दिया गया, जबकि एक चालक वाहन को मौके से लेकर भागने में सफल रहा। वन विभाग फरार चालकों की पहचान कर उनके विरुद्ध अग्रिम कार्रवाई में जुटा है।