*नैनीताल की वादियों ने मोहा दिल, कैंची धाम में सुप्रसिद्ध विशाल मिश्रा ने बाबा के दर्शन कर की CM धामी और पुलिस की प्रशंसा*

*नैनीताल की वादियों ने मोहा दिल, कैंची धाम में सुप्रसिद्ध विशाल मिश्रा ने बाबा के दर्शन कर की CM धामी और पुलिस की प्रशंसा*

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

Vishal Mishra ने विश्व प्रसिद्ध Kainchi Dham पहुंचकर Neem Karoli Baba के दर्शन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस दौरान उन्होंने कहा कि जनपद नैनीताल के कैंची धाम तक आने में उन्हें किसी भी प्रकार की असुविधा या यातायात समस्या का सामना नहीं करना पड़ा। उन्होंने उत्तराखंड सरकार और पुलिस की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए कहा कि श्रद्धालुओं व पर्यटकों की सुविधा और सुरक्षा के लिए उत्कृष्ट कार्य किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  ज्योलीकोट में पीलिया के बढ़ते मामलों पर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, निदेशक ने जारी किए 9 सूत्रीय निर्देश।

गायक विशाल मिश्रा ने यहां तैनात पुलिस कर्मियों के अनुशासित और सहयोगात्मक व्यवहार की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि इससे देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को सुरक्षित और सकारात्मक वातावरण मिलता है।

यह भी पढ़ें 👉  भारत सरकार' का बोर्ड, नीली बत्ती और एयरगन; नैनीताल पुलिस की सघन चेकिंग में धरा गया फर्जी I.B. अधिकारी! SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर चप्पे-चप्पे पर चेकिंग का असर; हल्द्वानी में रौब झाड़ता रामपुर का शातिर युवक फर्जी ID कार्ड और कार समेत गिरफ्तार।

इस दौरान उन्होंने पुलिस कर्मियों का उत्साहवर्धन करते हुए प्रसिद्ध गीत “संदेशे आते हैं, हमें तड़पाते हैं…” की कुछ पंक्तियां गाकर सभी का मनोबल भी बढ़ाया।

यह भी पढ़ें 👉  कॉर्बेट परमिट बुकिंग प्रणाली सरल करने की मांग, नेचर गाइड एसोसिएशन ने पार्क वार्डन को सौंपा ज्ञापन।

अपने अनुभव साझा करते हुए विशाल मिश्रा ने सभी श्रद्धालुओं और पर्यटकों से कैंची धाम आकर बाबा के दर्शन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि नैनीताल की वादियों की प्राकृतिक सुंदरता, शांत वातावरण और यहां के लोगों की आत्मीयता हर किसी को अपनी ओर आकर्षित करती है।