सीएम धामी ने जनरल बिपिन रावत की जयंती पर अर्पित किए श्रद्धासुमन।

सीएम धामी ने जनरल बिपिन रावत की जयंती पर अर्पित किए श्रद्धासुमन।
ख़बर शेयर करें -

सीएम धामी ने जनरल बिपिन रावत की जयंती पर अर्पित किए श्रद्धासुमन।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक


देहरादून। मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने भारत के प्रथम चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ तथा पद्म विभूषण से अलंकृत Bipin Rawat की जयंती पर मुख्यमंत्री आवास में उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर भावपूर्ण स्मरण किया।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में बिना परमिट चल रही रेंटल बाइकों पर परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 74 वाहनों के चालान।

मुख्यमंत्री ने कहा कि माँ भारती की सेवा में अपना सम्पूर्ण जीवन समर्पित करने वाले जनरल बिपिन रावत अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रभक्ति के प्रतीक थे। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड ही नहीं, बल्कि पूरे देश को उनकी वीरता और नेतृत्व पर गर्व है।

यह भी पढ़ें 👉  गैंगस्टर एक्ट का फरार आरोपी गिरफ्तार, जिला बदर की कार्रवाई से पहले पुलिस के हत्थे चढ़ा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्र की सुरक्षा और सेवा के प्रति जनरल बिपिन रावत का समर्पण हम सभी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। उनका नेतृत्व, दूरदर्शिता और देश के प्रति अटूट समर्पण आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  🎉*मेले के समापन में "जय नीम करौली बाबा’ के उद्घोष से गूंज उठा कैंची धाम आस्था के महासागर में उमड़े रिकॉर्ड संख्या में श्रद्धालु* 💥*मंदिर समिति ने सुगम दर्शन पर राज्य सरकार, नैनीताल पुलिस कप्तान मंजुनाथ व प्रशासन का जताया विशेष आभार*🙏🏼💐

ख़बर शेयर करें -