एलपीजी आपूर्ति पर सरकार अलर्ट, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश।

एलपीजी आपूर्ति पर सरकार अलर्ट, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश।

एलपीजी आपूर्ति पर सरकार अलर्ट, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश।

 

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

वैश्विक परिस्थितियों के बीच प्रदेश में एलपीजी गैस आपूर्ति को लेकर सरकार सतर्क हो गई है। मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में सचिवालय सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में गैस आपूर्ति की स्थिति का विस्तृत आकलन किया गया।

बैठक में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के अधिकारियों के साथ सभी जिलों के जिलाधिकारी वर्चुअल माध्यम से जुड़े। पूर्ति विभाग ने जानकारी दी कि राज्य में एलपीजी गैस की पर्याप्त उपलब्धता है और उपभोक्ताओं को मांग के अनुरूप समय पर आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार, सट्टे की खाई-बाड़ी करते दूसरा दबोचा, बनभूलपुरा पुलिस की दोहरी कार्रवाई।

मुख्य सचिव ने जिलाधिकारियों से फीडबैक लेते हुए निर्देश दिए कि किसी भी परिस्थिति में गैस आपूर्ति बाधित नहीं होनी चाहिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि आम जनता को किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए और आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह सुचारु रखी जाए।

यह भी पढ़ें 👉  अंकिता भंडारी हत्याकांड के चार साल पूरे, न्याय की मांग को लेकर महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, रानीखेत रोड पर राज्य सरकार का पुतला फूंका, कांग्रेस नेताओं ने उठाए VIP और साक्ष्यों से जुड़े सवाल।

कालाबाजारी को लेकर भी बैठक में कड़ा रुख अपनाया गया। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि गैस की अवैध बिक्री, जमाखोरी और कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई की जाए। इसके लिए नियमित छापेमारी, स्टॉक की जांच और निगरानी अभियान तेज करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में विभिन्न जनपदों में की गई छापेमारी, दर्ज एफआईआर और कार्रवाई का ब्यौरा भी प्रस्तुत किया गया। साथ ही जिलाधिकारियों को गैस कंपनियों और वितरकों के साथ बेहतर समन्वय बनाए रखने और उन पर सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए गए, ताकि आपूर्ति व्यवस्था सुचारु बनी रहे और कालाबाजारी पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  खताड़ी में मीट और मिठाई की दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा, छह कारोबारियों को नोटिस।

बैठक में वरिष्ठ अधिकारियों सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।