बिना अनुमति के पुलिस भर्ती परीक्षा में घुसा पुलिस कर्मी लाइन हाजिर।

ख़बर शेयर करें -

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक 

रुद्रपुर- बिना डियूटी के पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा परिसर में पाएं गये एक पुलिस कर्मी (फायरमैन) को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ मंजूनाथ टीसी ने लाइन हाजिर कर दिया। सोमवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ मंजूनाथ टीसी ने फायरमैन नरेश कुमार को पुलिस लाइन में हो रही आरक्षी भर्ती प्रक्रिया के दौरान बिना अनुमति के परिसर में घूमने पर लाइन हाजिर कर दिया। इसके अलावा इस मामले की जांच करने के लिए पुलिस क्षेत्राधिकारी लाइन को निर्देशित किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में बाघ का हमला, पानी भरने गई महिला पर झपटा टाइगर, गांव में दहशत का माहौल।

 

वही एस एस पी टीसी ने सख्त हिदायत देते हुए कहा कि कोई भी व्यक्ति बिना अनुमति के भर्ती परिसर में पाया गया तो उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि भर्ती प्रक्रिया पारदर्शी और निष्पक्ष होनी चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  खुशियों का सफर बना मातम, नैनीताल मार्ग पर खाई में गिरी पर्यटकों की गाड़ी।

ख़बर शेयर करें -

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *