G 20 सम्मेलन में आए, और सुझावों को भविष्य में धरातल पर, सारे देशों में उतारने का संकल्प लेने के साथ सभी विदेशी मेहमानों ने कार्बेट नगरी रामनगर से विदा ली।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

रामनगर। सम्मेलन में आए सुझावों को भविष्य में धरातल पर सारे देशों में उतारने का संकल्प लेने के साथ सभी विदेशी मेहमानों ने कार्बेट नगरी रामनगर से विदा ली। ठीक दो बजे कड़ी सुरक्षा ब्यवस्था के साथ उनका काफिला लखनपुर चौक से कोसी बैराज होता हुआ पंतनगर के लिए रवाना हुआ। इस दौरान जिस मार्ग से वह वापस गए उसे जीरो जोन घोषित किया गया था जिस कारण उस समय सारा यातायात रोक दिया गया था।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में वन विभाग का महाएक्शन, राष्ट्रीय एकता दिवस पर 81 अवैध निर्माणों पर चला बुलडोजर, 1100 जवानों ने घेरा पूरा इलाका।

 

 

*प्रशाशन ने ली राहत की सांस* जी समिट के दौरान ब्यवस्था बनाने वाले सभी विभागों द्वारा शांति पूर्वक काम निपटने पर राहत महसूस की। दिन रात सुरक्षा में जुटे पुलिस कर्मियों, सिचाई विभाग स्वास्थ्य, लोनिवि, विद्युत विभाग के अधिकारियों, वनाधिकारियों ने भी अपने मातहत कर्मचारियों की अलग अलग तौर पर प्रशंसा की।

यह भी पढ़ें 👉  धनतेरस-दीपावली पर SSP मंजूनाथ टीसी का सख्त एक्शन, जुआरी-नशा तस्करों पर कसेगा शिकंजा; लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों को भी चेतावनी।

 

 

 

आयुक्त कुमाऊ दीपक रावत ने कहा कि सभी विभागों ने एक टीम भावना से काम किया जिस वजह से यह काम निर्विघ्न सम्पन्न हो पाया। उन्होंने सभी विभागों की सम्मेलन की सफलता पर सहयोग करने पर प्रसंशा की है।