रामनगर कॉलेज में सृजनात्मकता की झलक, प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर भागीदारी।

रामनगर कॉलेज में सृजनात्मकता की झलक, प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर भागीदारी।
ख़बर शेयर करें -

रामनगर कॉलेज में सृजनात्मकता की झलक, प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर भागीदारी।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

रामनगर, 11 अप्रैल 2026।
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रामनगर के मनोविज्ञान विभाग द्वारा विद्यार्थियों की सृजनात्मकता और अभिव्यक्ति क्षमता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पोस्टर एवं निबंध प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का विषय “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का मानसिक स्वास्थ्य पर प्रभाव” रखा गया।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के विभिन्न संकायों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पोस्टर प्रतियोगिता में छात्रों ने मानसिक स्वास्थ्य, डिजिटल युग में युवाओं की स्थिति और अवसाद जैसे विषयों पर आकर्षक एवं विचारोत्तेजक प्रस्तुतियां दीं, वहीं निबंध प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने अपने विचार प्रभावी ढंग से व्यक्त किए।

यह भी पढ़ें 👉  “चुनाव से पहले रणजीत रावत एक्शन में, कार्यकर्ताओं को दिए खास निर्देश”

निबंध प्रतियोगिता में एमए द्वितीय सेमेस्टर की दिव्या कनवाल ने “कॉलेज छात्रों में चिंता के उभरते कारण” विषय पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। बीएड प्रथम सेमेस्टर की काजल द्वितीय तथा बीए चतुर्थ सेमेस्टर की हर्षिता चंटोला तृतीय स्थान पर रहीं।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में अतिक्रमण पर बुलडोजर, अवैध कब्जों की उलटी गिनती शुरू।

पोस्टर प्रतियोगिता में एमए द्वितीय सेमेस्टर की अनमोल कौर ने “डिजिटल युग में अवसाद” विषय पर प्रभावशाली प्रस्तुति देकर प्रथम स्थान हासिल किया। बीए छठे सेमेस्टर की सपना तड़ियाल द्वितीय, बीएससी चतुर्थ सेमेस्टर की मोनिका नेगी तृतीय स्थान पर रहीं, जबकि नेहा रावत को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया।

विजयी प्रतिभागियों को सम्मानित करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. एम.सी. पांडे ने छात्रों की सराहना की और कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों के बौद्धिक और रचनात्मक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

यह भी पढ़ें 👉  “नशे में वाहन चलाना पड़ा भारी: काठगोदाम में 4 वाहन सीज, चालक गिरफ्तार”

कार्यक्रम में निर्णायक मंडल के रूप में डॉ. पुनीता कुशवाहा, डॉ. गरिमा और डॉ. कृष्णा भारती उपस्थित रहीं। विभाग प्रभारी डॉ. कुसुम गुप्ता ने सभी प्रतिभागियों और आयोजकों का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर चीफ प्रॉक्टर प्रो. एस.एस. मौर्य, प्रो. अनिता जोशी, डॉ. गुरप्रीत सिंह, सुश्री गंगोत्री एवं बलवंत सिंह सहित अन्य प्राध्यापक भी उपस्थित रहे।

मीडिया रिपोर्ट