राहुल गांधी के आह्वान पर दिल्ली कूच की तैयारी, रणजीत रावत ने बनाई रणनीति।

राहुल गांधी के आह्वान पर दिल्ली कूच की तैयारी, रणजीत रावत ने बनाई रणनीति।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

रामनगर। दिल्ली में प्रस्तावित प्रदर्शन को लेकर रामनगर कांग्रेस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। पूर्व विधायक रणजीत सिंह रावत ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर दिल्ली कूच की रणनीति बनाई। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के आह्वान पर कांग्रेस कार्यकर्ता लोकतांत्रिक अधिकारों और वोट के अधिकार की रक्षा के मुद्दे पर विरोध दर्ज कराने दिल्ली जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  वन्यजीव संरक्षण में कॉर्बेट का जलवा, सात वन अफसर होंगे सम्मानित, सूची में पहले नंबर पर बिन्दरपाल, 8 अक्टूबर को लोकभवन में मिलेगा सम्मान।

 

 

रणजीत सिंह रावत ने आरोप लगाया कि दिल्ली में प्रदर्शनकारियों को रोककर उनके लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन किया जा रहा है। उन्होंने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए।

 

 

रावत ने दिल्ली में प्रस्तावित प्रदर्शन के दौरान यातायात प्रभावित होने की आशंका पर कहा कि ट्रेनों और मेट्रो सेवाओं में बाधा का असर पर्यटन, व्यापार, शिक्षा, सरकारी कामकाज और बैंकिंग सेवाओं पर पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि इसका प्रभाव रामनगर, नैनीताल और कॉर्बेट क्षेत्र के पर्यटन कारोबार पर भी दिखाई दे सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री के हल्द्वानी दौरे को लेकर पुलिस मुस्तैद, एसएसपी ने दिए सुरक्षा के सख्त निर्देश।

 

 

 

बैठक में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रामनगर देशबंधु रावत, ब्लॉक अध्यक्ष मालधन ओम प्रकाश, महिला कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष रामनगर ऊषा जोशी, महिला कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष मालधन पुष्पा देवी, जिला उपाध्यक्ष अनिल अग्रवाल खुलासा, भुवन पाण्डेय, ममता आर्या, एडवोकेट दीप्ति भारद्वाज, लीलाधर जोशी, गिरधारी लाल, भोपाल राम, मोहम्मद इकराम, राजेंद्र बिष्ट, बबलू सैनी, महेंद्र मनराल, सनब्बर अली, धीरज सती, एडवोकेट विक्रम भट्ट, नजाकत अली, पंकज सुयाल, हरदीप सिंह दिप्पा, मुंब्बर हुसैन, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद इकबाल, चांद खान, वीरेंद्र लटवाल, महेश पाण्डेय, कमल नेगी, अपूर्व शाह, मोहम्मद दानिश, कैलाश त्रिपाठी, ललित आर्या, गुरदीप सिंह, मोहम्मद सोएब, महेंद्र सिंह रावत, आफाक हुसैन और गोपाल दत्त नैनवाल सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।