नए थाना भवन में गुणवत्ता और सुविधाओं का बेहतर समन्वय—एसएसपी ने किया बेतालघाट भवन का निरीक्षण, हस्तांतरण से पूर्व परिसर की व्यवस्थाएं परखी, महत्वपूर्ण निर्देश दिए, कार्यदायी संस्था पेयजल निगम के निर्माण कार्य की सराहना।

*नए थाना भवन में गुणवत्ता और सुविधाओं का बेहतर समन्वय—एसएसपी ने किया बेतालघाट भवन का निरीक्षण*

*हस्तांतरण से पूर्व परिसर की व्यवस्थाएं परखी, महत्वपूर्ण निर्देश दिए, कार्यदायी संस्था पेयजल निगम के निर्माण कार्य की सराहना*

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

 

बेतालघाट। नवनिर्माणाधीन थाना बेतालघाट भवन के हस्तांतरण से पहले बुधवार को एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण कार्यों और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। एसएसपी ने थाना परिसर के साथ ही भवन के विभिन्न कक्षों, बैरकों और अन्य सुविधाओं का बारीकी से निरीक्षण किया।

यह भी पढ़ें 👉  जीएसटी समस्याओं के समाधान को व्यापार मंडल ने सौंपा ज्ञापन।

 

 

 

निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने थाना परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए कैमरों की संख्या बढ़ाने के निर्देश कार्यदायी संस्था को दिए। साथ ही प्रत्येक कक्ष के बाहर संबंधित कक्ष की जानकारी वाली नेम प्लेट लगाने के निर्देश दिए गए।

 

 

 

थाना परिसर की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बाउंड्री वॉल पर कंटीले तारों की फेंसिंग कराने तथा भूमि कटाव रोकने के लिए परिसर में निर्धारित दूरी पर पौधरोपण कराने के निर्देश भी दिए गए। एसएसपी ने महिला एवं पुरुष बैरकों में पुलिस जवानों की सुविधा और बेहतर वेंटिलेशन के लिए तत्काल एग्जॉस्ट फैन लगाने को कहा।

यह भी पढ़ें 👉  SIR के विरोध में रामनगर में कांग्रेस का हल्लाबोल, मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंका, बर्खास्तगी और गिरफ्तारी की उठी मांग।

 

 

 

एसएसपी ने कार्यदायी संस्था द्वारा किए गए निर्माण कार्य की सराहना करते हुए शेष व्यवस्थाओं को भी समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि थाना भवन में पुलिस कर्मियों की सुविधा के साथ सुरक्षा मानकों और आम जनता की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाए।

यह भी पढ़ें 👉  कैंचीधाम में दूध पिकअप वाहन 150 मीटर गहरी खाई में गिरा, तीन घायल रेस्क्यू।

 

 

 

निरीक्षण के दौरान एसपी संचार/ऑफिस रेवाधर मठपाल, सीओ भवाली विनय सिंह, प्रतिसार निरीक्षक हरकेश सिंह, थानाध्यक्ष बेतालघाट विजय नेगी, सहायक अभियंता जयांक पांडे, प्रधान लिपिक हिमांशु पंत, भवन लिपिक दीपा मिराल, पीआरओ हेमा ऐठानी, ठेकेदार रविंद्र सिंह सहित कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि एवं पुलिस अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।