PM सुरक्षा में महिला शक्ति का दम, 550 महिला पुलिसकर्मी मोर्चे पर तैनात।

PM सुरक्षा में महिला शक्ति का दम, 550 महिला पुलिसकर्मी मोर्चे पर तैनात।
ख़बर शेयर करें -

PM सुरक्षा में महिला शक्ति का दम, 550 महिला पुलिसकर्मी मोर्चे पर तैनात।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

प्रधानमंत्री के उत्तराखंड भ्रमण कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को पूरी तरह त्रुटिरहित, सुदृढ़ और प्रभावी बनाने के लिए उत्तराखंड पुलिस ने महिला शक्ति की अहम भागीदारी सुनिश्चित की है। इस विशेष सुरक्षा प्रबंधन के तहत SSP स्तर से लेकर कांस्टेबल स्तर तक करीब 550 महिला पुलिस अधिकारी और कर्मियों की रणनीतिक तैनाती की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड बना देश का पहला साझेदार राज्य, धामी-रिजिजू ने किया छठे लोक संवर्धन पर्व का उद्घाटन।

यह तैनाती वीवीआईपी रूट, कार्यक्रम स्थल, कंट्रोल रूम सहित सभी संवेदनशील और महत्वपूर्ण स्थानों पर बहुस्तरीय सुरक्षा ग्रिड के तहत की गई है, जिससे हर स्तर पर निगरानी और सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

यह भी पढ़ें 👉  15 सितंबर को प्रकाशित होगी अंतिम मतदाता सूची, नागरिकों से दावे-आपत्तियां दर्ज कराने की अपील।

दीपम सेठ ने बताया कि वीवीआईपी सुरक्षा व्यवस्था में महिला पुलिसकर्मियों को अग्रणी भूमिका दी गई है। उन्हें विभिन्न महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जिससे पूरे ऑपरेशन में बेहतर समन्वय, संवेदनशीलता, सतर्कता और त्वरित निर्णय क्षमता सुनिश्चित हो रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण तेज, 19 लाख मतदाताओं को जारी होंगे नोटिस।

उन्होंने कहा कि महिला पुलिस अधिकारियों और कर्मियों की उच्च पेशेवर क्षमता, अनुशासन और प्रतिबद्धता इस प्रकार की महत्वपूर्ण ड्यूटी को और अधिक मजबूत और प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दे रही है।


ख़बर शेयर करें -