हरिद्वार में सीएम धामी का सद्भाव संदेश, ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ को बताया भारत की पहचान।

हरिद्वार में सीएम धामी का सद्भाव संदेश, ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ को बताया भारत की पहचान।
ख़बर शेयर करें -

हरिद्वार में सीएम धामी का सद्भाव संदेश, ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ को बताया भारत की पहचान।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऋषिकुल मैदान में आयोजित “मानव सेवा एवं उत्थान समिति” के सद्भावना सम्मेलन एवं बैसाखी महोत्सव 2026 में प्रतिभाग करते हुए सामाजिक एकता, सद्भाव और मानवता का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि भारत की सनातन संस्कृति ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ के सिद्धांत पर आधारित है, जो पूरे विश्व को एक परिवार के रूप में देखने की प्रेरणा देती है।

मुख्यमंत्री ने देशभर से आए संतों, अतिथियों, माताओं, बहनों और युवाओं का स्वागत करते हुए बैसाखी पर्व की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आध्यात्मिक और सामाजिक आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं और लोगों को जोड़ने का कार्य करते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  7 घंटे में चोरी का खुलासा, चोरगलिया पुलिस ने 2 शातिर चोर दबोचे।

उन्होंने सतपाल महाराज के मार्गदर्शन में “मानव सेवा एवं उत्थान समिति” द्वारा समाज में समरसता, सेवा और नैतिक जागरण के लिए किए जा रहे प्रयासों को प्रेरणादायी बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों में प्रेम, सद्भाव और मानवता का संदेश और भी अधिक महत्वपूर्ण हो गया है।

यह भी पढ़ें 👉  SSP मंजुनाथ टीसी का सख्त संदेश—लापरवाही पर होगी सीधी कार्रवाई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ‘एक पृथ्वी-एक परिवार-एक भविष्य’ की भावना को आगे बढ़ा रहा है। उन्होंने कोरोना काल में अन्य देशों को वैक्सीन उपलब्ध कराने, योग और आयुर्वेद को वैश्विक पहचान दिलाने तथा आपदाओं के समय सहायता पहुंचाने को भारत की मानवीय प्रतिबद्धता का उदाहरण बताया।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय एकता और सामाजिक सौहार्द किसी भी राष्ट्र की प्रगति का आधार हैं। इसी दिशा में समान नागरिक संहिता को लागू करना सामाजिक न्याय और समानता सुनिश्चित करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है।

यह भी पढ़ें 👉  🚨BREAKING: नैनीताल में अराजकतत्वों में मची खलबली! एसएसपी मंजुनाथ टीसी का 'ऑपरेशन प्रहार' की ताबड़तोड़ कार्यवाही💥 💥 484 संदिग्धों की कुंडली खंगाली, इनामी अपराधियों को बिल से खींच लाई नैनीताल पुलिस, 2 गुंडों को जिले से बाहर खदेड़ा

मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत के संरक्षण को सरकार की प्राथमिकता बताते हुए केदारनाथ धाम और बद्रीनाथ धाम में चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों का उल्लेख किया। साथ ही हरिद्वार-ऋषिकेश और शारदा कॉरिडोर के विकास कार्यों को भी प्राथमिकता में शामिल बताया।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह सद्भावना सम्मेलन समाज में एकता, सेवा और सद्भाव की भावना को और मजबूत करेगा तथा इसके सकारात्मक परिणाम दूरगामी होंगे। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए उन्होंने आयोजकों को शुभकामनाएं भी दीं।