खबर का असर: एआरटीओ ऋषु तिवारी का बड़ा एक्शन, सघन चेकिंग में 30 चालान।

खबर का असर: एआरटीओ ऋषु तिवारी का बड़ा एक्शन, सघन चेकिंग में 30 चालान।

खबर का असर: एआरटीओ ऋषु तिवारी का बड़ा एक्शन, सघन चेकिंग में 30 चालान।

 

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

 

 

रामनगर। स्कूल वाहनों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन अब पूरी तरह सख्त नजर आ रहा है। “खबर का असर” भी साफ दिखने लगा है। एआरटीओ ऋषु तिवारी के नेतृत्व में रामनगर क्षेत्र में आज बड़े स्तर पर स्कूल बसों के खिलाफ विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसमें कई चौंकाने वाली खामियां सामने आईं।

यह भी पढ़ें 👉  किसानों एवं स्वयं सहायता समूहों के लिए उपयोगी होगा ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ एप-मुख्यमंत्री

खबर का असर: एआरटीओ ऋषु तिवारी का बड़ा एक्शन, सघन चेकिंग में 30 चालान।

सूत्रों के अनुसार, अभियान के दौरान करीब 75 स्कूल बसों की गहन जांच की गई। इनमें से लगभग 30 बसें नियमों पर खरी नहीं उतरीं, जिनके खिलाफ तत्काल चालानी कार्रवाई की गई। जांच में सामने आया कि कई बसें बिना फिटनेस, बिना वैध प्रदूषण प्रमाणपत्र, सीट बेल्ट की कमी और अन्य सुरक्षा मानकों की अनदेखी के साथ सड़कों पर दौड़ रही थीं।

खबर का असर: एआरटीओ ऋषु तिवारी का बड़ा एक्शन, सघन चेकिंग में 30 चालान। खबर का असर: एआरटीओ ऋषु तिवारी का बड़ा एक्शन, सघन चेकिंग में 30 चालान।

सबसे गंभीर मामला एक ऐसी स्कूल बस का सामने आया, जिसकी फिटनेस पूरी तरह समाप्त हो चुकी थी। इस पर एआरटीओ ऋषु तिवारी ने कड़ी कार्रवाई करते हुए बस को मौके पर ही सीज कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  नवनिर्वाचित जिला सहकारी बैंक अध्यक्षों ने CM धामी से की मुलाकात, मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं।

चौंकाने वाली बात यह है कि 1 तारीख से अब तक करीब 170 चालान किए जा चुके हैं, जो इस बात का संकेत है कि स्कूल वाहनों में लापरवाही लंबे समय से जारी थी।

एआरटीओ ने साफ चेतावनी दी है कि स्कूल प्रबंधन तुरंत अपनी बसों को सरकार के मानकों के अनुरूप दुरुस्त करें। यदि दोबारा खामियों के साथ वाहन सड़कों पर पाए गए, तो केवल चालान ही नहीं, बल्कि सीधे सीज की कार्रवाई भी की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  नशे की हालत में बुलेट सवार का हादसा, पैराफिट तोड़कर खाई में गिरा; पुलिस ने बचाया।

इस कार्रवाई के बाद स्कूल संचालकों में हड़कंप मच गया है, वहीं अभिभावकों ने भी राहत की सांस ली है। अब देखना होगा कि प्रशासन की इस सख्ती के बाद स्कूल प्रबंधन कितनी तेजी से नियमों का पालन सुनिश्चित करते हैं।

kj
tara