“अब रफ्ता-रफ्ता नहीं, पूरी रफ्तार से बढ़ रहा भारत”—सीएम पुष्कर सिंह धामी।

“अब रफ्ता-रफ्ता नहीं, पूरी रफ्तार से बढ़ रहा भारत”—सीएम पुष्कर सिंह धामी।
ख़बर शेयर करें -

“अब रफ्ता-रफ्ता नहीं, पूरी रफ्तार से बढ़ रहा भारत”—सीएम पुष्कर सिंह धामी।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक


देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तराखंड दौरे का स्वागत करते हुए कहा कि उनका हर दौरा राज्य के लिए नई ऊर्जा और विकास की सौगात लेकर आता है। उन्होंने कहा कि आज देश और उत्तराखंड को लगभग Rs. 12 हजार करोड़ की लागत से बने एशिया के सबसे लंबे एलिवेटेड वाइल्डलाइफ कॉरिडोर का लाभ मिल रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली–देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर राज्य के विकास को नई गति देगा और कनेक्टिविटी को सशक्त बनाएगा। उन्होंने इस अवसर को भीमराव अंबेडकर की जयंती से भी जोड़ा और उनके सामाजिक समरसता के योगदान को नमन किया।

यह भी पढ़ें 👉  किताबों के नाम पर वसूली पर बड़ा प्रहार, कई नामी स्कूल प्रशासन के रडार पर।

सीएम धामी ने देशवासियों को बैसाखी और सिख नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ये पर्व भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और कृषि परंपराओं के प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि 2014 के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने आधारभूत संरचना, अर्थव्यवस्था, महिला सशक्तिकरण और राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे क्षेत्रों में अभूतपूर्व प्रगति की है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा “तीसरा दशक उत्तराखंड का दशक” बनाने का संकल्प आज धरातल पर उतरता दिख रहा है। सीमांत गांव माणा को देश का प्रथम गांव घोषित करने, ‘वेड इन उत्तराखंड’ का संदेश देने, आदि कैलाश को वैश्विक पहचान दिलाने, तथा शीतकालीन पर्यटन को बढ़ावा देने जैसे कदम राज्य के विकास को नई दिशा दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार में रामनगर पुलिस का बड़ा एक्शन! 🔫 तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार, शराब पिलाने और कच्ची शराब बेचने वालों पर भी गिरी गाज।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार “विकास भी और विरासत भी” की अवधारणा के साथ उत्तराखंड को देश का श्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन का समापन प्रेरणादायक पंक्तियों के साथ किया—“अब रफ्ता-रफ्ता नहीं, पूरी रफ्तार के साथ आगे बढ़ रहा है भारत…”, जिसमें उन्होंने देश की प्रगति, सुरक्षा और नवाचार के क्षेत्र में हो रही उपलब्धियों को रेखांकित किया।

यह भी पढ़ें 👉  ग्रीन फील्ड एकेडमी के छात्रों का शानदार रिजल्ट, अंश ने 92% अंकों के साथ किया टॉप।

इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नंदा राजजात यात्रा पर आधारित स्मृति चिन्ह भेंट किया।

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने विभिन्न सड़क एवं आधारभूत परियोजनाओं का विस्तृत विवरण प्रस्तुत करते हुए कहा कि उत्तराखंड में लगभग ₹1.30 लाख करोड़ की परियोजनाओं पर कार्य प्रगति पर है। उन्होंने चारधाम सड़क परियोजना, टनकपुर-पिथौरागढ़ मार्ग, हरिद्वार-ऋषिकेश बाईपास सहित कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं की जानकारी दी।

कार्यक्रम में राज्यपाल गुरमीत सिंह सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे, जबकि योगी आदित्यनाथ व अन्य गणमान्य वर्चुअल माध्यम से जुड़े।