ऑपरेशन प्रहार: मुखानी पुलिस का एक्शन, शराब तस्कर गिरफ्तार, वारंटी भी दबोचा।
उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक
नैनीताल।जनपद में अपराध और नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान “ऑपरेशन प्रहार” के तहत थाना मुखानी पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया, वहीं एक वारंटी आरोपी को भी दबोच लिया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर वारण्टियों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कत्याल के दिशा-निर्देशन और क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष मुखानी सुशील जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।
15 अप्रैल 2026 को सैफी फार्म गेट, फतेहपुर क्षेत्र में चेकिंग के दौरान उप निरीक्षक नरेंद्र कुमार (चौकी प्रभारी लामाचौड़) की टीम ने राजा राजपूत (24 वर्ष), निवासी अमलापुर, कोटाबाग को 64 पाउच अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया। इस मामले में थाना मुखानी में मुकदमा संख्या 43/26, धारा 60(1) आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।
इसके अलावा 16 अप्रैल 2026 को अपर उप निरीक्षक दिनेश राणा की टीम ने वारंटी अभियुक्त हीरा सिंह बिष्ट, निवासी बड़ी मुखानी, हल्द्वानी को धारा 138 एनआई एक्ट के तहत गिरफ्तार किया।
पुलिस टीम में कांस्टेबल पूरन सिंह, प्रवीण सिंह, हेड कांस्टेबल मोहम्मद अकरम और कांस्टेबल हरीश रावत शामिल रहे।
नैनीताल पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जनपद में अपराध और नशे के खिलाफ “ऑपरेशन प्रहार” के तहत कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।



