कुमायूँ में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हल्द्वानी में मेडिकल स्टोर सीज।

ख़बर शेयर करें -

कुमायूँ में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हल्द्वानी में मेडिकल स्टोर सीज।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

नैनीताल, 16 अप्रैल 2026।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के “ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड” अभियान को गति देते हुए कुमायूँ पुलिस ने नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार किया है। पुलिस महानिरीक्षक कुमायूँ परिक्षेत्र श्रीमती रिद्धिम अग्रवाल के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र में अवैध नशीली दवाइयों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार: नैनीताल पुलिस का बड़ा एक्शन, 244 संदिग्धों का सत्यापन, 126 वाहनों पर कार्रवाई।

स्पेशल ऑपरेशन टास्क फोर्स (SOTF) कुमायूँ और औषधि नियंत्रक विभाग की संयुक्त टीम ने 15 अप्रैल की देर रात श्री श्याम मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। इस दौरान मेडिकल स्टोर संचालक हिमांशु वार्ष्णेय के कब्जे से भारी मात्रा में नशीली दवाइयाँ बरामद हुईं, जिनमें 20 बुप्रेनॉर्फिन इंजेक्शन, 113 ट्रामाडोल कैप्सूल और 360 अल्प्राजोलम टैबलेट शामिल हैं।

यह भी पढ़ें 👉  काठगोदाम में ‘ऑपरेशन प्रहार’: नशे में ड्राइविंग पर पुलिस का कड़ा एक्शन, वाहन सीज-चालक गिरफ्तार।

जांच में दवा नियमों के उल्लंघन की पुष्टि होने पर ड्रग इंस्पेक्टर ने ड्रग एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए मेडिकल स्टोर को सीज कर दिया। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  “ऑपरेशन प्रहार” के तहत नशे में ड्राइविंग पर पुलिस का सख्त एक्शन।

इस कार्रवाई के बाद स्थानीय लोगों ने कुमायूँ पुलिस और संबंधित विभाग की सराहना की है। पुलिस का कहना है कि नशे के खिलाफ “वार ऑन ड्रग्स” अभियान लगातार जारी रहेगा और अवैध कारोबार में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।