चेकिंग के दौरान खुला राज, स्कूटी सवार निकला स्मैक तस्कर।

चेकिंग के दौरान खुला राज, स्कूटी सवार निकला स्मैक तस्कर।
ख़बर शेयर करें -

चेकिंग के दौरान खुला राज, स्कूटी सवार निकला स्मैक तस्कर।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

नैनीताल। जनपद में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत बनभूलपुरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में चल रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस टीम ने एक स्मैक तस्कर को स्कूटी सहित गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें 👉  आपदा प्रबंधन में पूर्व सैनिकों की होगी बड़ी भूमिका, उत्तराखंड में आपदा प्रबंधन को मिलेगी नई ताकत, पूर्व सैनिकों को जोड़ा जाएगा तंत्र से।

पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल व क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र फर्त्याल के नेतृत्व में गठित टीम ने 18 अप्रैल 2026 को गश्त व संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग के दौरान कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस ने अयान उर्फ आशू (21 वर्ष), निवासी मोहम्मदी चौक, बनभूलपुरा को गौला बाईपास रोड स्थित स्लॉटर हाउस के पास बने यात्री शेड से गिरफ्तार किया।

यह भी पढ़ें 👉  रसगुल्ले के डिब्बे में छिपा था 'सफेद जहर', पुलिस ने खोला नशे के खेल का राज। मिठास के पर्दे में चल रहा था नशे का धंधा, ऑपरेशन प्रहार में तस्कर गिरफ्तार।

अभियुक्त के कब्जे से 20.99 ग्राम स्मैक और बिना नंबर प्लेट की सुजुकी एक्सेस 125 स्कूटी बरामद की गई। बरामदगी के आधार पर थाना बनभूलपुरा में एफआईआर संख्या 69/2026, धारा 8/21/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस के अनुसार अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है और उसे नियमानुसार न्यायालय में पेश किया जाएगा।  इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक जगवीर सिंह, कांस्टेबल दिलशाद अहमद, सुनील कुमार और यासीन शामिल रहे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में आपदा मित्रों और महिला दल को मिला अग्नि सुरक्षा प्रशिक्षण, आपात स्थिति से निपटने के दिए गुर।

नैनीताल पुलिस ने साफ संदेश दिया है कि नशे के कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।