सीएम पुष्कर सिंह धामी ने गंगोत्री में की पूजा, चारधाम यात्रा का भव्य आगाज़।

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने गंगोत्री में की पूजा, चारधाम यात्रा का भव्य आगाज़।
ख़बर शेयर करें -

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने गंगोत्री में की पूजा, चारधाम यात्रा का भव्य आगाज़।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

उत्तरकाशी। पावन अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर गंगोत्री धाम और यमुनोत्री धाम के कपाट रविवार को वैदिक मंत्रोच्चारण और विधि-विधान के साथ श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए। इसके साथ ही उत्तराखण्ड की बहुप्रतीक्षित चारधाम यात्रा 2026 का विधिवत शुभारंभ हो गया।

दोनों धामों में पहली पूजा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम से संपन्न कराई गई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गंगोत्री धाम में कपाटोद्घाटन के अवसर पर विशेष पूजा-अर्चना करते हुए चारधाम यात्रा की सफलता तथा देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।

यह भी पढ़ें 👉  खबर का असर: एआरटीओ ऋषु तिवारी का बड़ा एक्शन, सघन चेकिंग में 30 चालान।

धार्मिक परंपराओं के अनुसार, मां गंगा की उत्सव डोली भैरव मंदिर से गंगोत्री धाम पहुंची, जहां विशेष पूजा-अभिषेक के बाद दोपहर 12:15 बजे कपाट खोले गए। वहीं मां यमुना की डोली शीतकालीन प्रवास स्थल खरसाली से शनिदेव की अगुवाई में यमुनोत्री धाम पहुंची और 12:35 बजे विधिवत कपाटोद्घाटन हुआ।

गंगोत्री धाम में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री ने मां गंगा के मंदिर में शीश नवाकर पूजा-अर्चना की और देव डोली से आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड के चारधाम देश-विदेश के श्रद्धालुओं के लिए आस्था के प्रमुख केंद्र हैं और यहां दर्शन करना हर श्रद्धालु का सपना होता है।

यह भी पढ़ें 👉  आर्मी की वर्दी में घूम रहा फर्जी “मेजर” गिरफ्तार, पुलिस की सतर्कता से खुला राज।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सुरक्षित, सुव्यवस्थित और सुगम चारधाम यात्रा के लिए राज्य सरकार द्वारा व्यापक प्रबंध किए गए हैं। यात्रा मार्गों पर यातायात प्रबंधन, मूलभूत सुविधाएं और सुरक्षा व्यवस्थाएं मजबूत की गई हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य है कि देवभूमि आने वाले हर श्रद्धालु को एक सुरक्षित, सुखद और अविस्मरणीय यात्रा अनुभव प्राप्त हो। साथ ही उन्होंने श्रद्धालुओं से “ग्रीन और क्लीन चारधाम यात्रा” के लिए सहयोग करने, स्वच्छता बनाए रखने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने की अपील की।

यह भी पढ़ें 👉  ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत, तीन चरणों में तैयार होगा काठगोदाम बाईपास।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा, विधायक सुरेश चौहान, पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण, जिलाधिकारी प्रशांत आर्य, एसपी कमलेश उपाध्याय सहित कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी और मंदिर समिति के पदाधिकारी उपस्थित रहे।