आर्मी की वर्दी में घूम रहा फर्जी “मेजर” गिरफ्तार, पुलिस की सतर्कता से खुला राज।

आर्मी की वर्दी में घूम रहा फर्जी “मेजर” गिरफ्तार, पुलिस की सतर्कता से खुला राज।
ख़बर शेयर करें -

आर्मी की वर्दी में घूम रहा फर्जी “मेजर” गिरफ्तार, पुलिस की सतर्कता से खुला राज।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

नैनीताल। काठगोदाम क्षेत्र में सेना की वर्दी का दुरुपयोग कर खुद को “मेजर” बताने वाले एक संदिग्ध युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामला उस समय सामने आया जब वॉकवे मॉल के पास एक व्यक्ति की गतिविधियां संदिग्ध पाई गईं।

यह भी पढ़ें 👉  कवियों की वाणी में देशभक्ति, प्रेम और परिवर्तन का संदेश: सीएम धामी।

शिकायतकर्ता मेजर अजय पाठक ने बताया कि उक्त व्यक्ति सेना की वर्दी पहनकर खुद को “मेजर अमन” बता रहा था। उसकी वर्दी पहनने की शैली और व्यवहार पर संदेह होने पर उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और युवक से पूछताछ की, लेकिन वह कोई ठोस जानकारी नहीं दे सका। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर उसे हिरासत में लेकर थाना काठगोदाम लाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  बस स्टैंड पर बिछड़ा मासूम, रामनगर पुलिस बनी फरिश्ता। 4 वर्षीय इस्माइल को सकुशल परिजनों से मिलाया, परिवार की आंखों में छलक आए खुशी के आंसू।

पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार कत्याल के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण में मामले की जांच की गई। प्रथम दृष्टया सेना की वर्दी के दुरुपयोग को गंभीर मानते हुए थाना काठगोदाम में धारा 168 BNS के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अमन उर्फ अमन रोमसन (24 वर्ष) निवासी खटीमा, ऊधमसिंहनगर बताया। उसने स्वीकार किया कि सेना के प्रति आकर्षण और भर्ती में असफल रहने के कारण उसने वर्दी पहनकर खुद को मेजर बताना शुरू किया।

यह भी पढ़ें 👉  ‘अभिव्यंजना 5.0’ में साहित्य की अलख, मुख्यमंत्री धामी बोले— कवि समाज को नई दिशा देने वाले पथप्रदर्शक।

पुलिस के अनुसार, मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है। आरोपी से आर्मी इंटेलिजेंस यूनिट और सीएमपी द्वारा भी पूछताछ की जा रही है।

इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक केदार सिंह राणा और कांस्टेबल चालक दीपक कुंवर की अहम भूमिका रही।