समर्थकों ने दीक्षा रौत को चुनाव में भारी मतों के साथ जिताने का दिलाया भरोसा।

समर्थकों ने दीक्षा रौत को चुनाव में भारी मतों के साथ जिताने का दिलाया भरोसा।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

 

 

उत्तराखंड में शहरी स्थानीय निकाय चुनाव का शोर इस सर्द मौसम अपने चरम पर पहुंचता जा रहा है। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद राजनीतिक और गेर राजनीतिक प्रत्याशी चुनावी रणनीतियों में जुट गए हैं। रामनगर विकास खण्ड में रामनगर में कई प्रत्याशी नगर अध्यक्ष और सभासद पद पर चुनाव लड़ रहे हैं वही सभी वार्डो में जनता को लुभाने के लिए कई प्रकार के हथकंडे अपना रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में खाली पड़े जंगल के पैच की बदलेगी तस्वीर, बनेगा नया पार्क; राकेश नैनवाल की पहल रंग लाई।

 

 

 

वहीं रामनगर शहर के कई वार्डो में विकास की बात करें तो कई वार्डो में कुछ भी विकास नहीं हो पाया है और विकास के नाम पर कई वार्डो में कई प्रत्याशीयो अपनी रोटियां सेकी है। वही आज वार्ड नम्बर 10 में निर्दलीय प्रत्याशी दीक्षा रोत ने अपने दर्जनों समर्थकों और अपने परिवार के साथ मिलकर पूजा अर्चना करने के बाद अपने कार्यालय की शुरुआत की।

यह भी पढ़ें 👉  पहाड़ की महिलाओं के हुनर को बाजार से जोड़ने की अनूठी पहल, भीमताल में खुला पांडेय ऑर्गेनिक स्टोर, स्थानीय उत्पादों को मिलेगी नई पहचान।

 

 

 

 

वही दीक्षा रोत ने आरोप लगाते हुए यह बताया है की कुछ वार्डो में विकास के नाम पर भोली भाली जनता को छला गया है। में वार्ड नम्बर 10 से सभासद प्रत्याशी हूं रौत ने कहा कि क्षेत्र की जनता ने इस चुनाव में मुझे मौका दिया तो मैं अपने क्षेत्र में महिला सुरक्षा, क्षेत्र की सफाई, सरकार द्वारा महिलाओं के लिए आने वाली योजनाओं को जनता से अवगत करा कर उनको स्वरोजगार बनाने की कोशिश करूंगी, और बच्चों के लिए खेलकूद का इंतजाम करूंगी।

यह भी पढ़ें 👉  विज्ञान शिक्षा में नवाचार की मिसाल बनीं डॉ. विजेता बिष्ट, राज्य स्तर पर मिला सम्मान।

 

 

 

 

कार्यालय की शुरुआत करते समय उनके परिवार के साथ दर्जनों लोग उपस्थित रहे और सभी ने दीक्षा रौत को चुनाव में भारी मतों के साथ जितने का भरोसा दिलाया।