ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत, तीन चरणों में तैयार होगा काठगोदाम बाईपास।

ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत, तीन चरणों में तैयार होगा काठगोदाम बाईपास।

ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत, तीन चरणों में तैयार होगा काठगोदाम बाईपास।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

नैनीताल। काठगोदाम से दानीजाला–सिमलखेत होते हुए HMT अमृतपुर तक प्रस्तावित बाईपास मोटर मार्ग को सरकार ने मंजूरी दे दी है। करीब ₹18 करोड़ 22 लाख की लागत से बनने वाला यह मार्ग कुमाऊँ क्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही जाम की समस्या से राहत दिलाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  नशे में वाहन चलाना पड़ा भारी! काठगोदाम पुलिस ने 3 चालकों को दबोचा, वाहन किए सीज।

भीमताल से विधायक एवं कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने बताया कि काठगोदाम से रानीबाग के बीच गुलाब घाटी क्षेत्र में अक्सर भीषण जाम की स्थिति बनी रहती है, जिससे स्थानीय लोगों और पर्यटकों को घंटों परेशानी झेलनी पड़ती है। इसी समस्या के समाधान के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बाईपास निर्माण की मांग की थी, जिसे अब स्वीकृति मिल गई है।

उन्होंने बताया कि इस बाईपास का निर्माण तीन चरणों में किया जाएगा। पहले चरण में पहाड़ कटान के लिए ₹1.75 करोड़, दूसरे चरण में निर्माण कार्य (पार्ट-2) के लिए ₹4.69 करोड़ की स्वीकृति जारी हो चुकी है। तीसरे चरण में लगभग ₹11.77 करोड़ की लागत से पुल निर्माण किया जाएगा, जिसकी भी मंजूरी मुख्यमंत्री द्वारा दे दी गई है और जल्द शासनादेश जारी होगा।

यह भी पढ़ें 👉  रक्षाबंधन पर मिलावट का खेल रोकने उतरा खाद्य विभाग, कालाढूंगी में आधा दर्जन से ज्यादा प्रतिष्ठानों की जांच।

मंत्री कैड़ा ने कहा कि इस परियोजना के पूरा होने के बाद काठगोदाम से HMT अमृतपुर तक यातायात सुगम होगा और भीमताल विधानसभा सहित पूरे कुमाऊँ क्षेत्र को जाम से बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि टेंडर प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण कर निर्माण कार्य जल्द शुरू किया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  मंडी समिति में भ्रष्टाचार के आरोपों पर कांग्रेस का हल्लाबोल, रणजीत रावत की अगुवाई में प्रदर्शन, सीएम को भेजा ज्ञापन।

बाईपास को मंजूरी मिलने पर मंत्री कैड़ा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और सांसद अजय भट्ट का आभार जताया है।

kj
tara