निरीक्षण में लापरवाही उजागर, 2 कर्मियों का वेतन रोका; BEO पर भी कार्रवाई के निर्देश।

निरीक्षण में लापरवाही उजागर, 2 कर्मियों का वेतन रोका; BEO पर भी कार्रवाई के निर्देश।
ख़बर शेयर करें -

निरीक्षण में लापरवाही उजागर, 2 कर्मियों का वेतन रोका; BEO पर भी कार्रवाई के निर्देश।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

नैनीताल। खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय मेहरागांव के निरीक्षण के दौरान लापरवाही सामने आने पर मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द कुमार पाण्डे ने कड़ा रुख अपनाया है। बिना सूचना अनुपस्थित पाए गए दो विभागीय कार्मिकों का वेतन रोकने के साथ ही उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में आपदा मित्रों और महिला दल को मिला अग्नि सुरक्षा प्रशिक्षण, आपात स्थिति से निपटने के दिए गुर।

बुधवार को किए गए निरीक्षण में वरिष्ठ सहायक सहित दो कर्मचारी कार्यालय से अनुपस्थित मिले और उपस्थिति पंजिका में उनके हस्ताक्षर भी दर्ज नहीं थे। इस पर सीडीओ ने नाराजगी जताते हुए तत्काल कार्रवाई के निर्देश जारी किए। वहीं, खण्ड शिक्षा अधिकारी केसी चौहान ग्रोवर के भी निरीक्षण के दौरान कार्यालय में मौजूद न होने पर उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई हेतु जिलाधिकारी को पत्र भेजने के निर्देश दिए गए।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी से राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री श्री मदन दिलावर ने की शिष्टाचार भेंट

निरीक्षण के बाद मुख्य विकास अधिकारी ने क्षेत्र के राजकीय माध्यमिक, प्राथमिक और उच्चतर विद्यालयों का भी जायजा लिया। विद्यालय में कुल 116 में से 88 छात्र-छात्राएं उपस्थित मिले, जबकि स्टाफ शत-प्रतिशत मौजूद रहा, जिस पर उन्होंने संतोष जताया।

सीडीओ ने बच्चों से संवाद कर उनकी समस्याएं जानीं और पढ़ाई के साथ खेलकूद को भी जरूरी बताया। उन्होंने शिक्षकों को निर्देश दिए कि प्रयोगशालाओं में अधिक से अधिक प्रैक्टिकल कराए जाएं और पुस्तकालय का नियमित उपयोग सुनिश्चित किया जाए, जिससे बच्चों की दक्षता बढ़ सके।

यह भी पढ़ें 👉  150 CCTV कैमरों ने उगला राज, कालाढूंगी पुलिस ने बाइक चोर को दबोचा।

इस दौरान जूनियर राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर चुके छात्र संजू से भी मुलाकात की गई। मुख्य विकास अधिकारी ने उसे उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कड़ी मेहनत कर प्रदेश और देश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।