कोसी होम स्टे कांड में बड़ा खुलासा, मैनेजर की भूमिका आई सामने—गिरफ्तार।

कोसी होम स्टे कांड में बड़ा खुलासा, मैनेजर की भूमिका आई सामने—गिरफ्तार।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

कोसी क्षेत्र के चर्चित होम स्टे प्रकरण में जांच के दौरान बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस विवेचना में सामने आया है कि होम स्टे के मैनेजर भास्कर जोशी ने यौन अपराध से जुड़े मामले में न केवल लापरवाही बरती, बल्कि आरोपी को संरक्षण और सहायता भी प्रदान की।

यह भी पढ़ें 👉  जहाँ ठगों का खेल खत्म, वहीं SSP डॉ. मंजुनाथ टीसी का एक्शन शुरू ,सटीक रणनीति से अंतर्राष्ट्रीय साईबर सिंडिकेट ध्वस्त, मुख्य सरगना राहुल यादव सहित 6 गिरफ्तार दो नाबालिक संरक्षण में, 11 मोबाइल, 12 सिम, 24 एटीएम, लैपटॉप, चेकबुक, पासबुक और लाखो की धनराशि बरामद।

इस मामले में दर्ज FIR संख्या 116/26 और 115/26 की गहन जांच के बाद पुलिस ने ठोस साक्ष्यों के आधार पर मैनेजर भास्कर जोशी (पुत्र नवीन चन्द्र, निवासी कोसी डोलघर, थाना व जिला अल्मोड़ा) को गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर की पुष्कर सोसायटी ने जगाई महिला आत्मनिर्भरता की उम्मी

सूत्रों के अनुसार, जांच के दौरान कई अहम तथ्यों का खुलासा हुआ, जिससे यह स्पष्ट हुआ कि आरोपी की भूमिका केवल प्रबंधन तक सीमित नहीं थी। इसी आधार पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 137(2), 64(1), 65(1) के साथ-साथ POCSO एक्ट के तहत भी कड़ी कार्रवाई की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  पारंपरिक आभूषणों को ‘लोकल टू ग्लोबल’ पहचान दिलाने पर दिया जोर

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश कर दिया है, जहां से आगे की विधिक प्रक्रिया जारी है।

kj
tara