CM धामी ने बोर्ड परीक्षाओं में सफल विद्यार्थियों को दी बधाई, असफल छात्रों का बढ़ाया हौसला।

CM धामी ने बोर्ड परीक्षाओं में सफल विद्यार्थियों को दी बधाई, असफल छात्रों का बढ़ाया हौसला।
ख़बर शेयर करें -

CM धामी ने बोर्ड परीक्षाओं में सफल विद्यार्थियों को दी बधाई, असफल छात्रों का बढ़ाया हौसला।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक


देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में सफल हुए सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

यह भी पढ़ें 👉  जंतर-मंतर वायरल वीडियो पर आईजी कुमाऊँ का सख्त रुख, आरक्षी शेर सिंह पर होगी कड़ी कार्रवाई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों के निरंतर परिश्रम, अनुशासन और अटूट संकल्प का परिणाम है। उन्होंने विश्वास जताया कि इसी लगन और आत्मविश्वास के साथ विद्यार्थी अपने सपनों को साकार करते हुए जीवन में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून, ऋषिकेश और काशीपुर की वायु गुणवत्ता पर मुख्य सचिव की समीक्षा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन विद्यार्थियों को भी संदेश दिया जिन्हें इस बार अपेक्षित परिणाम नहीं मिल सका है। उन्होंने कहा कि वे हतोत्साहित न हों, बल्कि धैर्य, सकारात्मक सोच और निरंतर प्रयास के साथ आगे बढ़ें—सफलता निश्चित रूप से मिलेगी।

यह भी पढ़ें 👉  पाइपलाइन और बिजली कार्य के बाद टूटी सड़कें बनी मुसीबत, जल्द मरम्मत की मांग।

मुख्यमंत्री ने परीक्षा में सफल विद्यार्थियों के अभिभावकों को भी शुभकामनाएं देते हुए उनके सहयोग और मार्गदर्शन की सराहना की।


ख़बर शेयर करें -