*सोशल मीडिया पर फैल रही भ्रामक खबरों से सावधान रहें* *शराब के नशे में चालान, पुलिस ने जिम्मेदार परिजनों/ दोस्तो को सकुशल सुपुर्द, मेडिकल परीक्षण* *CCTV फुटेज में दिखी सच्चाई, युवक दोस्तो संग भट्टी से शराब की बोतल लेते नजर आया, देर रात तक दोस्तों के साथ मौज मस्ती पार्टी*

ख़बर शेयर करें -

*सोशल मीडिया पर फैल रही भ्रामक खबरों से सावधान रहें*

*शराब के नशे में चालान, पुलिस ने जिम्मेदार परिजनों/ दोस्तो को सकुशल सुपुर्द, मेडिकल परीक्षण*

*CCTV फुटेज में दिखी सच्चाई, युवक दोस्तो संग भट्टी से शराब की बोतल लेते नजर आया, देर रात तक दोस्तों के साथ मौज मस्ती पार्टी*

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

खैरना चौकी क्षेत्र में बालम सिंह बिष्ट की आत्महत्या के मामले में पुलिस पर लगाए जा रहे आरोपों को प्रथम दृष्टया निराधार बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार संबंधित व्यक्ति को शराब के नशे में पाए जाने पर नियमानुसार मेडिकल परीक्षण कराया गया और ₹250 का चालान कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया था।

यह भी पढ़ें 👉  विकसित भारत-2047 के लक्ष्य को लेकर मुख्यमंत्री सख्त, 6940 करोड़ की परियोजनाओं की समीक्षा।

बताया गया है कि देर रात उन्होंने आत्महत्या कर ली, जिसके कारणों की फिलहाल जांच जारी है। मामले की निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए पंचायतनामा, वीडियोग्राफी सहित पोस्टमार्टम और सीसीटीवी फुटेज की गहन जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  "जस्सागाँजा में डंपरों के खिलाफ फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, सड़क पर धरना; SDM के आश्वासन पर एक दिन के लिए आंदोलन स्थगित"

पुलिस का कहना है कि उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर घटना का पुलिस कार्रवाई से कोई प्रत्यक्ष संबंध सामने नहीं आया है। वायरल हो रहे सीसीटीवी फुटेज में भी संबंधित व्यक्ति को परिजनों व दोस्तों के साथ शराब भट्टी में जाते, शराब खरीदते और देर रात तक मौज-मस्ती करते हुए देखा जा सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  कैंचीधाम बाईपास कल से शुरू, जाम से मिलेगी राहत; आपदा और स्वास्थ्य तैयारियों पर मुख्यमंत्री का फोकस।

प्राथमिक तौर पर फुटेज से यह प्रतीत होता है कि वह किसी पुलिस प्रताड़ना का शिकार नहीं था, बल्कि नशे की स्थिति में उसने यह कदम उठाया। हालांकि, पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच जारी है और तथ्यों के आधार पर ही अंतिम निष्कर्ष निकाला जाएगा।