उत्तराखंड को बड़ी राहत: 150 मेगावाट अतिरिक्त बिजली आवंटित।

CM धामी ने बोर्ड परीक्षाओं में सफल विद्यार्थियों को दी बधाई, असफल छात्रों का बढ़ाया हौसला।
ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड को बड़ी राहत: 150 मेगावाट अतिरिक्त बिजली आवंटित।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

पुष्कर सिंह धामी के अनुरोध पर केंद्र सरकार ने उत्तराखंड को गर्मी के मौसम में बड़ी राहत दी है। भारत सरकार के विद्युत मंत्रालय ने राज्य को 150 मेगावाट अतिरिक्त बिजली आवंटित करने का निर्णय लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  मंत्री राम सिंह कैड़ा ने गांव-गांव पहुंचकर सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश।

यह अतिरिक्त बिजली पश्चिमी क्षेत्र के अनआवंटित पावर पूल से उपलब्ध कराई जाएगी। यह आवंटन 01 मई 2026 से 30 जून 2026 तक प्रभावी रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  अफवाहों पर न दें ध्यान! बाबा के दरबार में आज 20,000 श्रद्धालुओं ने किए दर्शन स्थानीय जनता और होटल बुकिंग वालों को कोई रोक-टोक नहीं, शटल सेवा चल रही है लगातार — SSP डॉ. मंजूनाथ टीसी 

इस फैसले से प्रदेश में लगातार बढ़ रही बिजली मांग को पूरा करने में मदद मिलेगी। खासकर गर्मी के दौरान बढ़ते लोड के बीच अब उपभोक्ताओं को बेहतर और सुचारू विद्युत आपूर्ति मिल सकेगी।

यह भी पढ़ें 👉  होटलों और गेस्ट हाउसों पर प्रशासन की सख्ती, अग्नि सुरक्षा में खामियां मिलने पर चालानी कार्रवाई।

राज्य सरकार के इस प्रयास को आम जनता के लिए राहत भरा कदम माना जा रहा है, जिससे बिजली कटौती की समस्या में भी कमी आने की उम्मीद है।