*मिशन सुगम यातायात: एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टीसी ने संभाली कमान, नैनीताल में लागू हुआ जीरो-टॉलरेंस ट्रैफिक प्लान* *पर्यटकों और स्थानीय लोगों की सुविधा पहली प्राथमिकता, सभी राजपत्रित अधिकारी , थाना प्रभारी सहित सभी दरोगा संभालेंगे ट्रैफिक*

*मिशन सुगम यातायात: एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टीसी ने संभाली कमान, नैनीताल में लागू हुआ जीरो-टॉलरेंस ट्रैफिक प्लान*

*पर्यटकों और स्थानीय लोगों की सुविधा पहली प्राथमिकता, सभी राजपत्रित अधिकारी , थाना प्रभारी सहित सभी दरोगा संभालेंगे ट्रैफिक*

 

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

*पर्यटन सीजन के लिए सुगम व सुव्यवस्थित यातायात हेतु नैनीताल पुलिस का मास्टर प्लान: प्रातः 6 बजे से सड़कों पर उतरेंगे जनपद के समस्त अधिकारी*

*एसएसपी मंजुनाथ टीसी ने चेताया- लापरवाही अक्षम्य, धरातल पर दिखना चाहिए असर*

नैनीताल जनपद में पर्यटन सीजन के आगाज और पहले वीकेंड पर उमड़ने वाली संभावित भीड़ के मद्देनजर, *एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी* ने जनपद की *यातायात व्यवस्था को अभेद्य बनाने के लिए कमर कस ली है।*

यह भी पढ़ें 👉  नवनिर्वाचित जिला सहकारी बैंक अध्यक्षों ने CM धामी से की मुलाकात, मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं।

 

 

आज रात्रि को एसएसपी ने Video Conferencing के माध्यम से जिले के आला अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण गोष्ठी आयोजित की, जिसमें *स्पष्ट संदेश दिया गया कि पर्यटकों और स्थानीय जनता की सुविधा नैनीताल पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।*

 

 

*प्रमुख रणनीतिक निर्णय और निर्देश:*

*कल प्रातः 6 बजे से मोर्चे पर तैनात होगी फोर्स-*
एसएसपी ने सख्त निर्देश दिए हैं कि सभी थाना प्रभारी, उप-निरीक्षक और अपर उप-निरीक्षक सहित अन्य सभी *कल प्रातः6:00 बजे से ही अपने निर्धारित चौक- चौराहों और ‘बॉटल नेक’ (जाम की स्थिति वाले क्षेत्र) पर तैनात रहेंगे।*

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी के विजन को धरातल पर उतार रहा राज्य संपत्ति विभाग, आधुनिकता के साथ पर्यावरण संरक्षण पर फोकस।

*ड्यूटी में किसी भी प्रकार की शिथिलता अक्षम्य होगी।*

*अधिकारियों की सड़कों पर मौजूदगी-*
सभी *राजपत्रित अधिकारी* भी स्वयं सड़कों पर उतरकर यातायात का संचालन सुनिश्चित करेंगे।

*जारी किए डायवर्सन प्लान का शत-प्रतिशत पालन:-*
जनपद में लागू किए गए नए डायवर्सन प्लान को कड़ाई से लागू करने के निर्देश दिए गए हैं। Heavy Vehicles को प्लान के अनुसार निर्धारित समय और स्थानों पर ही रोका जाएगा, ताकि छोटे वाहनों की आवाजाही बाधित न हो।

 

 

*मोबाइल पार्टी रहेगी एक्टिव-*
मार्ग में किसी भी आकस्मिक बाधा या जाम से निपटने के लिए ‘मोबाइल पुलिस पार्टी’ को लगातार Patrolling करने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  सड़क पर हुड़दंग, गुंडागर्दी, मनमानी और अराजकता करने वालों पर SSP NAINITAL का शिकंजा।

*एसएसपी नैनीताल का कड़ा सन्देश-*

पर्यटन सीजन के दौरान यातायात प्रबंधन में किसी भी स्तर पर लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। हमारा उद्देश यह सुनिश्चित करना है कि नैनीताल आने वाला हर पर्यटक एक सुखद अनुभव लेकर जाए और स्थानीय निवासियों को भी दैनिक आवाजाही में कोई असुविधा न हो।

*आम जनमानस से अपील:*🙏🏼
नैनीताल पुलिस सभी पर्यटकों और स्थानीय नागरिकों से अपील करती है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और पुलिस द्वारा निर्धारित डायवर्जन रूट का ही प्रयोग करें। *नैनीताल पुलिस आपकी सुरक्षित और सुगम यात्रा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।*

 

*मीडिया सेल, नैनीताल पुलिस*