सड़क पर हुड़दंग, गुंडागर्दी, मनमानी और अराजकता करने वालों पर SSP NAINITAL का शिकंजा।

सड़क पर हुड़दंग, गुंडागर्दी, मनमानी और अराजकता करने वालों पर SSP NAINITAL का शिकंजा

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

 

तिकोनिया क्षेत्र में भारी संख्या में एकत्र होकर खुले वाहनों पर बैठकर उत्पात मचाने वालों पर नामजद मुकदमा दर्ज—
सभी आरोपियों पर होगी सख्त कार्यवाही

हल्द्वानी तिकोनिया क्षेत्र के पास कुछ व्यक्तियों द्वारा भारी संख्या में समूह बनाकर सड़क पर वाहनों के ऊपर बैठकर एवं खुले वाहनों में सवार होकर हुड़दंग, मनमानी, अराजकता, गुंडागर्दी एवं बलवा किए जाने का मामला संज्ञान में आया। इस दौरान सड़क पर इस प्रकार की अराजक गतिविधियों से आम यातायात प्रभावित होने के साथ-साथ स्थानीय आम जनमानस में भय एवं असुरक्षा का माहौल उत्पन्न हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  अपराधियों पर कहर, साइबर ठगों पर प्रहार! SSP NAINITAL डॉ. मंजुनाथ टीसी की सटीक रणनीति से अंतर्राष्ट्रीय साइबर सिंडिकेट का खेल खत्म, 05 करोड़ की ठगी में लिप्त, नैनीताल पुलिस, SOG व साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई में सरगना समेत 6 गिरफ्तार, 2 किशोर संरक्षण में, भारी मात्रा में मोबाइल, 12 सिम, चेक बुक, आईपैड सहित कई सामग्री बरामद।

 

 

मामले का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित पुलिस अधिकारियों को अराजकता फैलाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर एवं प्रभावी वैधानिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

 

 

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देश पर श्री मनोज कत्याल, पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी, श्री अमित सैनी, अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी श्री विजय मेहता द्वारा पुलिस टीम गठित कर घटना में शामिल व्यक्तियों की पहचान एवं चिन्हीकरण की कार्रवाई की गई।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम पहुँचीं ‘हनुमान अंश’ की युवा प्रोड्यूसर अनूप्रिया नागर और कार्तिक पालीवाल, लिय्या बाबा जी का आशीर्वाद, SSP डॉ. मंजूनाथ टीसी ने शॉल व मोमेंटो देकर किया सम्मानित!, "श्रद्धालुओं और आमजन की सुरक्षा व सुविधा सुनिश्चित करना ही नैनीताल पुलिस की सबसे बड़ी प्राथमिकता है।" — SSP नैनीताल।

प्रकरण में एफआईआर संख्या 313/2026, धारा 115(2), 352, 191(2), 126(2), 125(1) बीएनएस के अंतर्गत नामजद अभियोग पंजीकृत किया गया है।

पुलिस द्वारा घटना में शामिल सभी व्यक्तियों को चिन्हित किया जा रहा है तथा ऐसे अराजकतत्वों पर सख्त कार्यवाही की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  विकास की नई तस्वीर गढ़ रहा राज्य संपत्ति विभाग, पहाड़ से राजधानी तक आधुनिक सुविधाओं पर जोर

नैनीताल पुलिस का स्पष्ट एवं सख्त संदेश

 

 

सड़क किसी की मनमानी या गुंडागर्दी के लिए नहीं है। कोई भी व्यक्ति अथवा समूह यदि गैरकानूनी तरीके से सड़कों पर एकत्र होकर हुड़दंग, अराजकता, बलवा, गुंडागर्दी, यातायात में बाधा अथवा आमजन में भय का माहौल उत्पन्न करने का प्रयास करेगा, तो उसके विरुद्ध नैनीताल पुलिस द्वारा कठोरतम वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

kj
tara