सीएम धामी से वार्ता के बाद आंगनबाड़ी कर्मियों की हड़ताल स्थगित।

सीएम धामी से वार्ता के बाद आंगनबाड़ी कर्मियों की हड़ताल स्थगित।
ख़बर शेयर करें -

सीएम धामी से वार्ता के बाद आंगनबाड़ी कर्मियों की हड़ताल स्थगित।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

देहरादून। पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को सचिवालय में आंगनबाड़ी कार्यकर्ती/सेविका/मिनी कर्मचारी संगठन, उत्तराखण्ड के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व संगठन की अध्यक्ष रेखा नेगी ने किया।

यह भी पढ़ें 👉  *सोशल मीडिया पर फैल रही भ्रामक खबरों से सावधान रहें* *शराब के नशे में चालान, पुलिस ने जिम्मेदार परिजनों/ दोस्तो को सकुशल सुपुर्द, मेडिकल परीक्षण* *CCTV फुटेज में दिखी सच्चाई, युवक दोस्तो संग भट्टी से शराब की बोतल लेते नजर आया, देर रात तक दोस्तों के साथ मौज मस्ती पार्टी*

बैठक के दौरान संगठन ने अपनी विभिन्न मांगों और समस्याओं को मुख्यमंत्री के समक्ष विस्तार से रखा। इस पर मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि राज्य सरकार आंगनबाड़ी कर्मियों के मानदेय में सम्मानजनक वृद्धि के विषय में गंभीरतापूर्वक विचार कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल पुलिस का सख्त संदेश महिलाओं की सुरक्षा सर्वोपरि* *ड्रामा खत्म, कार्यवाही शुरू: धरने की आड़ में कार्यवाही बचना चाहता था महिला और बच्चों के साथ बेरहमी से मारपीट करने वाला प्रधान* *एसएसपी के कड़े रुख से तत्काल मुकदमा पंजीकृत*

महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग की ओर से जानकारी दी गई कि आंगनबाड़ी कर्मियों के मानदेय वृद्धि के संबंध में भारत सरकार से भी अनुरोध किया गया है।

मुख्यमंत्री के सकारात्मक रुख के बाद संगठन के प्रतिनिधियों ने प्रस्तावित हड़ताल को फिलहाल स्थगित करने पर सहमति जताई।

यह भी पढ़ें 👉  सूचना का अधिकार आमजन तक पहुंचे—सूचना आयुक्त का जोर

इस दौरान मुख्यमंत्री के सचिव शैलेश बगोली, विभागीय सचिव चन्द्रेश कुमार तथा निदेशक बी.एल. राणा भी मौजूद रहे।